• Home  
  • झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में 10 लाख का इनामी नक्सली ढेर, विभिन्न घटनाओं में थी संलिप्तता
- झारखंड - राज्य

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में 10 लाख का इनामी नक्सली ढेर, विभिन्न घटनाओं में थी संलिप्तता

पश्चिमी सिंहभूम, 7 सितंबर । झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान रविवार को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा (माओवादी) का जोनल कमेटी सदस्य और दस लाख रुपये […]

पश्चिमी सिंहभूम, 7 सितंबर । झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान रविवार को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा (माओवादी) का जोनल कमेटी सदस्य और दस लाख रुपये का इनामी नक्सली मारा गया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश रंजन ने बताया कि सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में भाकपा माओवादी का इनामी नक्सली अमित हांसदा उर्फ़ आपटन मारा गया है। उसपर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसपर जिले के विभिन्न थानों में नक्सली हिंसक घटनाओं को अंजाम देने के कई मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान अमित हांसदा उर्फ अपटन उर्फ चंद्रमोहन हांसदा, पिता गुड्डू हांसदा, निवासी ढोड़ी, थाना चतरोचट्टी, जिला बोकारो के रूप में हुई है। वर्ष 2008 से सक्रिय यह नक्सली लंबे समय से झारखंड पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बना हुआ था।

एसपी ने बताया कि पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम इलाके में नक्सलियों की गतिविधियों की जानकारी के बाद खोजी अभियान (सर्च ऑपरेशन) चला रही थी। इस दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाला। कई घंटों तक दोनों ओर से गोलीबारी चली। इसके बाद घटनास्थल की तलाशी में नक्सली कमांडर अमित हांसदा का शव बरामद किया गया। उसके पास से हथियार और नक्सली सामग्री भी मिली है।

एसपी ने बताया कि अभियान में चाईबासा जिला पुलिस और कोबरा 209 बटालियन के जवान भी शामिल थे। घटनास्थल से एक एसएलआर रायफल, कई जिंदा कारतूस और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के आलोक में आगे की सभी विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल, मारा गये नक्सली पर कई जिलों में बड़ी घटनाओं को अंजाम देने का आरोप था। वह अब तक चाईबासा और आसपास के इलाकों में करीब 96 से अधिक नक्सली घटनाओं में शामिल रहा। इसके अलावा उसने 12 से भी ज्यादा पुलिसकर्मियों की हत्या की और कई बार हथियार भी लूटे। वर्ष 2014 में चाईबासा जिला में बैंक घटना, सरायकेला जिला के फुकडू में पुलिसकर्मी की हत्या और हथियार लूट, गोइलकेरा थाना क्षेत्र में पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हमला और दो जवानों की हत्या जैसे कई मामलों में उसकी संलिप्तता रही। वर्ष 2022 में झिरकाटां में हुए हमले और हथियार लूट का भी वह मास्टरमाइंड था।—————

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

सम्पर्क करें:
स्वामी : फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट
के 1-1303 आई आई टी एल निम्बस एक्सप्रेस पार्क व्यू 2 , चाई 5 गौतम बुध नगर , ग्रेटर नोएडा
पिन: २०१३१०

 

Sign Up for Our Newsletter

Phone 1: +91 8090158095,

Phone 2: +91 9506158095 

Email: admin@new.firstinformations.com

फर्स्ट इनफार्मेशन्स.कॉम की उत्पत्ति का कारण ::

“यह सर्वविदित है कि समाज की प्रगति एवं नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समय पर, सत्य और पारदर्शी सूचना का उपलब्ध होना अनिवार्य है। सूचना के अभाव में नागरिक अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने में असमर्थ रहते हैं। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनहित एवं सामाजिक कल्याण की दृष्टि से ” फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट” के अधीन “फर्स्ट इनफार्मेशन्स डांट कॉम” की स्थापना की गईं है, जो आईटी एक्ट 2000व 2021 का पालन करने के लिए स्वयं से कटिबद्ध है।

” ईस्वर हमारी रक्षा करें “

FirstInformations  @2025. All Rights Reserved.
error: Content is protected !!