• Home  
  • बिहार के लिए कांग्रेस और राजद की सरकार ने कोई काम नहीं किया : नीतीश कुमार
- बिहार चुनाव 2025

बिहार के लिए कांग्रेस और राजद की सरकार ने कोई काम नहीं किया : नीतीश कुमार

-भोजपुर जिला के जगदीशपुर में नीतीश कुमार ने किया कार्यकर्ताओं के साथ संवाद पटना, 06 सितम्बर । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को भोजपुर जिला के जगदीशपुर स्थित स्वास्थ साहू उच्च विद्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) […]

-भोजपुर जिला के जगदीशपुर में नीतीश कुमार ने किया कार्यकर्ताओं के साथ संवाद

पटना, 06 सितम्बर । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को भोजपुर जिला के जगदीशपुर स्थित स्वास्थ साहू उच्च विद्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सरकार ने कोई काम नहीं किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ दिनों के लिये हम उनके साथ थे। लेकिन जब वे गड़बड़ करने लगे तो हम उनसे अलग हो गये। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का पुराना संबंध है। हमलोग साथ मिलकर राज्य और देश के विकास के लिये काम कर रहे हैं। हमलोग हमेशा साथ रहेंगे। जब 24 नवंबर, 2005 को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनी थी, तब से हम लोग बिहार के विकास में लगे हुये हैं और राज्य में कानून का राज है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है। शुरू से ही शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया गया है। राज्य में बड़े पैमाने पर सड़कों, पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया है। सात निश्चय के तहत हर घर तक बिजली, हर घर नल का जल, हर घर शौचालय तथा टोलों को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम पूरा हो गया है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरी एवं 10 लाख रोजगार देना तय किया गया। वर्तमान तक युवाओं को 10 लाख नौकरी एवं 39 लाख रोजगार दे दिया गया है। चुनाव से पहले ही 50 लाख से अधिक नौकरी एवं रोजगार दे दिया जायेगा। अब तय किया है कि अगले 5 वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी / रोजगार दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास में केन्द्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। जुलाई, 2024 के बजट में बिहार को विशेष आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य पर्यटन, बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की गयी। फरवरी, 2025 के बजट में बिहार में मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट की स्थापना, पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता आदि की घोषणा की गयी है। केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2018 से देश के कुछ राज्यों में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया गया। इस वर्ष ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ का आयोजन बिहार में हुआ, जो गौरव की बात है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

सम्पर्क करें:
स्वामी : फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट
के 1-1303 आई आई टी एल निम्बस एक्सप्रेस पार्क व्यू 2 , चाई 5 गौतम बुध नगर , ग्रेटर नोएडा
पिन: २०१३१०

 

Sign Up for Our Newsletter

Phone 1: +91 8090158095,

Phone 2: +91 9506158095 

Email: admin@new.firstinformations.com

फर्स्ट इनफार्मेशन्स.कॉम की उत्पत्ति का कारण ::

“यह सर्वविदित है कि समाज की प्रगति एवं नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समय पर, सत्य और पारदर्शी सूचना का उपलब्ध होना अनिवार्य है। सूचना के अभाव में नागरिक अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने में असमर्थ रहते हैं। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनहित एवं सामाजिक कल्याण की दृष्टि से ” फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट” के अधीन “फर्स्ट इनफार्मेशन्स डांट कॉम” की स्थापना की गईं है, जो आईटी एक्ट 2000व 2021 का पालन करने के लिए स्वयं से कटिबद्ध है।

” ईस्वर हमारी रक्षा करें “

FirstInformations  @2025. All Rights Reserved.
error: Content is protected !!