जौनपुर, 6 सितंबर (हि.स.)। केराकत थाना क्षेत्र के खुज्झी मोड़ पर सड़क दुर्घटना में घायल आकाश यादव का इलाज वाराणसी के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि उनके दोनों पैर टूट गए हैं। ऑपरेशन करना होगा।
मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज और केराकत विधायक तूफानी सरोज आकाश को देखने अस्पताल गए और डॉक्टर से बात की। सांसद प्रिया सरोज ने डॉक्टर से कहा कि आकाश के इलाज के लिए जितना भी खर्च होगा, वह वहन करेंगी। सांसद प्रिया सरोज ने शनिवार को अपने आवास पर आकाश के पिता देवेंद्र यादव को 3 लाख 50 हजार रुपये की मदद की। सांसद प्रिया सरोज ने बताया कि आकाश सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था।
उसे देखने गईं थीं। मौके पर डॉक्टरों द्वारा जो खर्च बताया गया, उसे दिलवाया है। आगे भी जो सहयोग होगा किया जायेगा।
