• Home  
  • नीतीश सरकार में बिहार के खजाने से हुई 70 हजार करोड़ की लूट:महेश्वर
- बिहार - राज्य

नीतीश सरकार में बिहार के खजाने से हुई 70 हजार करोड़ की लूट:महेश्वर

पूर्वी चंपारण,13 सितंबर । बिहार के खजाने से तीन चौधरियों ने मिल कर सत्तर हजार करोड़ गायब कर दिया। उक्त बातें एमएलसी महेश्वर सिंह ने वीआईपी पार्टी द्वारा प्रखंड के उत्तरी बरियरिया शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में कही। उन्होंने उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा वर्तमान केसरिया विधायक के […]

पूर्वी चंपारण,13 सितंबर । बिहार के खजाने से तीन चौधरियों ने मिल कर सत्तर हजार करोड़ गायब कर दिया। उक्त बातें एमएलसी महेश्वर सिंह ने वीआईपी पार्टी द्वारा प्रखंड के उत्तरी बरियरिया शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में कही।

उन्होंने उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा वर्तमान केसरिया विधायक के कार्यकाल में प्रखंड सह अंचल,थाना में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हो पा रहा हैं।आम जनता परेशान हैं उनका कोई सुनने वाला नहीं है।हर विभाग से कमीशन की वसूली जारी हैं।

इस बार महागठबंधन वीआईपी प्रत्याशी वरुण विजय का होना तय हैं।आप सभी बूथ स्तरीय कार्यकर्ता निधड़क होकर पार्टी संगठन को मजबूत करें।वही वीआईपी के राष्ट्रीय छात्र नेता चंदन कुमार सहनी,राष्ट्रीय सचिव वरुण विजय कहा कि बिहार के युवा सत्ता परिवर्तन चाहते हैं।

इस बार राहुल गांधी,तेजस्वी यादव,मुकेश साहनी के नेतृत्व में प्रदेश में परिवर्तन होना तय हैं। एक तरफ किसान यूरिया खाद के लिए परेशान हैं तो दूसरी तरफ नेता सभी विभाग से वसूली करने में व्यस्त हैं। इस मौके पर वीआईपी के राष्ट्रीय सचिव ने सभी कार्यकर्त्ताओ को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को वीआईपी नेता निर्मला सहनी,चुन्नू सिंह,ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएलसी अनुमंडल प्र बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

सम्पर्क करें:
स्वामी : फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट
के 1-1303 आई आई टी एल निम्बस एक्सप्रेस पार्क व्यू 2 , चाई 5 गौतम बुध नगर , ग्रेटर नोएडा
पिन: २०१३१०

 

Sign Up for Our Newsletter

Phone 1: +91 8090158095,

Phone 2: +91 9506158095 

Email: admin@new.firstinformations.com

फर्स्ट इनफार्मेशन्स.कॉम की उत्पत्ति का कारण ::

“यह सर्वविदित है कि समाज की प्रगति एवं नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समय पर, सत्य और पारदर्शी सूचना का उपलब्ध होना अनिवार्य है। सूचना के अभाव में नागरिक अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने में असमर्थ रहते हैं। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनहित एवं सामाजिक कल्याण की दृष्टि से ” फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट” के अधीन “फर्स्ट इनफार्मेशन्स डांट कॉम” की स्थापना की गईं है, जो आईटी एक्ट 2000व 2021 का पालन करने के लिए स्वयं से कटिबद्ध है।

” ईस्वर हमारी रक्षा करें “

FirstInformations  @2025. All Rights Reserved.
error: Content is protected !!