• Home  
  • मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी का वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार
- उत्तर प्रदेश - मथुरा

मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी का वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

– नशे का आदी और चाचा से चल रहा जमीन का विवाद मथुरा, 20 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक वीडियो शुक्रवार शाम तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति हाथ में पिस्तौल लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान मारने की धमकी दे रहा है। उसने कहा कि वह मुख्यमंत्री के […]

– नशे का आदी और चाचा से चल रहा जमीन का विवाद

मथुरा, 20 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक वीडियो शुक्रवार शाम तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति हाथ में पिस्तौल लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान मारने की धमकी दे रहा है। उसने कहा कि वह मुख्यमंत्री के घर तक पूरी जानकारी कर चुका है। मुख्यमंत्री को मारने के बाद वो खुद को भी गोली मार लेगा। मामला संज्ञान में आने के बाद माठ थाना पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए संसुगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

मथुरा के हरदयाल गांव के एक युवक का वीडियो शुक्रवार शाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथ में पिस्तौल लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

ये वीडियो नगला हरदयाल गांव जावरा के पास माठ क्षेत्र का रहने वाला सुनीत ने बनाया है। वीडियो में युवक स्पष्ट रूप से गुस्से में नजर आ रहा है। उसने अपने मोबाइल कैमरे के सामने कई बातें बताईं और यह भी कहा कि वह परेशान है और न्याय चाहता है। वीडियो देखते ही देखते कई लोगों ने इसे शेयर कर दिया और यह कई ग्रुप और प्लेटफॉर्म पर फॉरवर्ड किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक देहात ने बताया कि पकड़ा गया युवक नशे का आदी है। जमीन को लेकर उसका अपने चाचा से विवाद चल रहा था। शुक्रवार शाम को वह मकान की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया। वहां से वह स्वयं को मारने की धमकी दे रहा था। घटना की जानकारी पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने उसे खूब समझाने के बाद उसे नीचे उतरवाकर पिस्तौल कब्जे में लेकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

सम्पर्क करें:
स्वामी : फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट
के 1-1303 आई आई टी एल निम्बस एक्सप्रेस पार्क व्यू 2 , चाई 5 गौतम बुध नगर , ग्रेटर नोएडा
पिन: २०१३१०

 

Sign Up for Our Newsletter

Phone 1: +91 8090158095,

Phone 2: +91 9506158095 

Email: admin@new.firstinformations.com

फर्स्ट इनफार्मेशन्स.कॉम की उत्पत्ति का कारण ::

“यह सर्वविदित है कि समाज की प्रगति एवं नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समय पर, सत्य और पारदर्शी सूचना का उपलब्ध होना अनिवार्य है। सूचना के अभाव में नागरिक अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने में असमर्थ रहते हैं। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनहित एवं सामाजिक कल्याण की दृष्टि से ” फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट” के अधीन “फर्स्ट इनफार्मेशन्स डांट कॉम” की स्थापना की गईं है, जो आईटी एक्ट 2000व 2021 का पालन करने के लिए स्वयं से कटिबद्ध है।

” ईस्वर हमारी रक्षा करें “

FirstInformations  @2025. All Rights Reserved.
error: Content is protected !!