• Home  
  • अमेरिका में ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की हत्या, हिल गया देश, व्हाइट हाउस में झंडा आधा झुकाया गया
- Uncategorized

अमेरिका में ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की हत्या, हिल गया देश, व्हाइट हाउस में झंडा आधा झुकाया गया

वाशिंगटन (अमेरिका), 11 सितंबर । राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप के करीबी और दक्षिणपंथी युवा कार्यकर्ता चार्ली किर्क की हत्या से सारा देश हिल गया। दलगत भावना से ऊपर उठकर शोक में डूबे देश में फिर से बंदूक हिंसा के खिलाफ आवाज भी उठनी शुरू हो गई है। कुछ लोग इसे राजनीतिक हत्या बता रहे हैं। […]

वाशिंगटन (अमेरिका), 11 सितंबर । राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप के करीबी और दक्षिणपंथी युवा कार्यकर्ता चार्ली किर्क की हत्या से सारा देश हिल गया। दलगत भावना से ऊपर उठकर शोक में डूबे देश में फिर से बंदूक हिंसा के खिलाफ आवाज भी उठनी शुरू हो गई है। कुछ लोग इसे राजनीतिक हत्या बता रहे हैं। चार्ली किर्क को बुधवार दोपहर यूटा वैली विश्वविद्यालय में टर्निंग पॉइंट यूएसए कार्यक्रम के दौरान गोली मारी गई। लहूलुहान चार्ली को बचाया नही जा सका। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

संयुक्त राज्य अमेरिका के हर-छोटे बड़े सूचना संचार माध्यम में चार्ली की मौत को महत्व दिया गया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स और एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, चार्ली की मौत की सूचना मिलते ही राष्ट्रपति ट्रंप अवाक रह गए। कुछ देरतक उनके आसपास सन्नाटा पसरा रहा। पूरी पड़ताल के बाद उन्होंने दोपहर बाद ट्रुथ सोशल पर उनके निधन की घोषणा की। ट्रंप ने किर्क को महान बताते हुए लिखा, “अमेरिका में युवाओं के दिल को चार्ली से बेहतर कोई नहीं समझ सकता था। सभी उन्हें प्यार करते थे।” उन्होंने कहा कि वह चार्ली को कभी भुला नहीं पाएंगे।

राष्ट्रपति ट्रंप ने सूचना मिलते ही व्हाइट हाउस के अधिकारियों को सच्चाई पता करने के लिए यूटा वैली विश्वविद्यालय भेजा गया। वहां हर कोई सदमे में दिखा। विश्वविद्यालय के अधिकारी 31 वर्षीय किर्क की मौत से आहत थे। व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने उनसे बातकर ट्रंप को अनहोनी की सूचना दी। किर्क की मृत्यु की घोषणा के बाद व्हाइट हाउस के ऊपर लगे झंडों को आधा झुका दिया गया। राष्ट्रपति के बेटे एरिक ट्रंप ने भी कहा कि पिता की सभी संपत्तियों पर झंडे आधे झुके रहेंगे।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टर्निंग पॉइंट के सह संस्थापक किर्क बाहरी लोगों से जुड़ी सामूहिक गोलीबारी की घटनाओं के बारे में बोल रहे थे, तभी अज्ञात बंदूकधारी ने उन्हें निशाना बनाया और गोली उनकी गर्दन को चीरती हुई बाहर निकल गई। अपने मोबाइल फोन पर कार्यक्रम के वीडियो बना रहे लोग अचानक गोली चलने से सकते में आ गए। मगर तब तक चार्ली को गोली लगने का दृश्य सैकड़ों मोबाइल फोन पर कैद हो चुका था। इसके बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। उसे देखकर लोग रो पड़े।

राष्ट्रपति ट्रंप के कट्टर विरोधी और डेमोक्रेट कैलिफ़ोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने इस साल अपने पॉडकास्ट पर किर्क की मेजबानी की थी। उन्होंने किर्क की हत्या की निंदा की। न्यूसम ने एक्स पर लिखा, “चार्ली किर्क पर हमला घृणित, घिनौना और निंदनीय है। संयुक्त राज्य अमेरिका में हमें हर तरह की राजनीतिक हिंसा को रोकना होगा।” अनेक डेमोक्रेट्स ने बंदूक संबंधी कड़े नियमों की वकालत की है।

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एक्स पर एक प्रार्थना पोस्ट की, “हे प्रभु, उन्हें शाश्वत शांति प्रदान करें।” किर्क की गोली लगने के तुरंत बाद भेजे गए एक पुराने संदेश में, उन्होंने सहयोगियों और आलोचकों, दोनों के साथ खुलकर बातचीत करने के लिए किर्क की प्रशंसा की। वेंस ने लिखा, ” चार्ली कुछ जगहों में वामपंथ और दक्षिणपंथ के बीच खुला और ईमानदार संवाद करते हैं। वह किसी भी सवाल का जवाब देते और सभी से बात करते।”

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने एक्स पर एक लंबा, भावपूर्ण संदेश पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि किर्क मेरे लिए एक छोटे भाई जैसे थे। उन्होंने लिखा, “ऐसे पल हमें याद दिलाते हैं कि जिंदगी कितनी नाज़ुक है। हम लोगों को यह बताने के लिए बेताब हैं कि वे हमारे लिए कितने मायने रखते हैं। हम चुपचाप उनकी प्रशंसा नहीं कर सकते। चार्ली जानता था कि उसे प्यार किया जाता है, लेकिन मैं फिर से कहना चाहता हूं, वह मेरे लिए भाई था और मैं उसे हमेशा अपने साथ रखूंगा।”

पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने एक्स पर लिखा: “यूटा में हुई गोलीबारी से मैं बहुत व्यथित हूं। डग और मैं चार्ली किर्क और उनके परिवार के लिए प्रार्थना करते हैं।” उन्होंने कहा, “मैं स्पष्ट कर दूं-अमेरिका में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। मैं इस कृत्य की निंदा करती हूं। हम सभी को मिलकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अब और हिंसा न हो।”

ट्रंप प्रशासन के पूर्व अधिकारी और एक्स के मालिक अरबपति एलन मस्क ने लिखा, “वामपंथी हत्या करने वाली पार्टी है।” उन्होंने यह संदेश किर्क की मौत की पुष्टि होने से पहले पोस्ट किया। कुछ प्रमुख डेमोक्रेट्स जेमी रस्किन मैरीलैंड, पूर्व प्रतिनिधि गैबी गिफर्ड्स डेमोक्रेटिक-एरिजोना आदि ने बंदूक संस्कृति पर तत्काल बंदिश लगाने की मांग की है। पिछले साल जुलाई में पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली में ट्रंप को भी गोली मारी जा चुकी है।

एरिजोना की गवर्नर केटी हॉब्स ने कहा, “यह त्रासदी इस बारे में नहीं है कि चार्ली किर्क ने राजनीतिक रूप से किसका समर्थन किया।” यह एक पिता, एक पड़ोसी और एक एरिज़ोनावासी की विनाशकारी क्षति के बारे में है, जो इस राज्य को अपना घर कहते थे और जिनका जीवन निरर्थक हिंसा के कारण छोटा पड़ गया। हमें हिंसा को अस्वीकार करने, अपनी राजनीति के तापमान को कम करने और अमेरिकी लोकतंत्र की अपेक्षाओं के अनुरूप सभ्यता, सम्मान और समुदाय के मूल्यों के प्रति खुद को फिर से प्रतिबद्ध करने के लिए एकजुट होना होगा।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

सम्पर्क करें:
स्वामी : फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट
के 1-1303 आई आई टी एल निम्बस एक्सप्रेस पार्क व्यू 2 , चाई 5 गौतम बुध नगर , ग्रेटर नोएडा
पिन: २०१३१०

 

Sign Up for Our Newsletter

Phone 1: +91 8090158095,

Phone 2: +91 9506158095 

Email: admin@new.firstinformations.com

फर्स्ट इनफार्मेशन्स.कॉम की उत्पत्ति का कारण ::

“यह सर्वविदित है कि समाज की प्रगति एवं नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समय पर, सत्य और पारदर्शी सूचना का उपलब्ध होना अनिवार्य है। सूचना के अभाव में नागरिक अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने में असमर्थ रहते हैं। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनहित एवं सामाजिक कल्याण की दृष्टि से ” फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट” के अधीन “फर्स्ट इनफार्मेशन्स डांट कॉम” की स्थापना की गईं है, जो आईटी एक्ट 2000व 2021 का पालन करने के लिए स्वयं से कटिबद्ध है।

” ईस्वर हमारी रक्षा करें “

FirstInformations  @2025. All Rights Reserved.
error: Content is protected !!