• Home  
  • ब्रेकअप के बाद पहली बार आमने-सामने आए अर्जुन-मलाइका
- फ़िल्मी दुनिया

ब्रेकअप के बाद पहली बार आमने-सामने आए अर्जुन-मलाइका

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें हाल ही में खूब सुर्खियों में रही हैं। छह साल तक लंबे रिश्ते में रहने के बाद दोनों के अलग होने की बात सामने आई। इसी बीच फिल्म ‘होमबाउंड’ की स्क्रीनिंग पर दोनों का आमना-सामना हुआ। ब्रेकअप के बाद यह पहला मौका था जब अर्जुन और […]

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें हाल ही में खूब सुर्खियों में रही हैं। छह साल तक लंबे रिश्ते में रहने के बाद दोनों के अलग होने की बात सामने आई। इसी बीच फिल्म ‘होमबाउंड’ की स्क्रीनिंग पर दोनों का आमना-सामना हुआ। ब्रेकअप के बाद यह पहला मौका था जब अर्जुन और मलाइका किसी पब्लिक इवेंट में एक साथ नजर आए। अचानक हुई इस मुलाकात के बाद दोनों का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया और अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ब्रेकअप के बाद फिर साथ आए अर्जुन-मलाइका

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा फिल्म ‘होमबाउंड’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे, जहां दोनों का आमना-सामना हो गया। मुलाकात के दौरान दोनों थोड़े असहज नजर आए और यह उनकी बॉडी लैंग्वेज से भी साफ झलक रहा था। इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक सामने आने पर अर्जुन और मलाइका ने एक-दूसरे को गले लगाया। इसके बाद अर्जुन ने उनसे बातचीत शुरू करने की कोशिश की, लेकिन मलाइका दूरी बनाए रखने की कोशिश करती दिखीं और फिर नेहा धूपिया से बातचीत में व्यस्त हो गईं।

इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है कि ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अब दोस्ती नहीं निभा रहे। अर्जुन और मलाइका लगभग छह साल तक रिलेशनशिप में रहे और हमेशा अपने रिश्ते को सार्वजनिक रखा। हालांकि 2024 की शुरुआत में दोनों अलग हो गए। अब तक किसी ने भी ब्रेकअप की वजह सामने नहीं बताई है। लेकिन कुछ महीने पहले मलाइका के पिता के निधन के समय, अर्जुन उनके परिवार के साथ खड़े दिखाई दिए थे और इस दुख की घड़ी में उनका सहारा बने।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

सम्पर्क करें:
स्वामी : फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट
के 1-1303 आई आई टी एल निम्बस एक्सप्रेस पार्क व्यू 2 , चाई 5 गौतम बुध नगर , ग्रेटर नोएडा
पिन: २०१३१०

 

Sign Up for Our Newsletter

Phone 1: +91 8090158095,

Phone 2: +91 9506158095 

Email: admin@new.firstinformations.com

फर्स्ट इनफार्मेशन्स.कॉम की उत्पत्ति का कारण ::

“यह सर्वविदित है कि समाज की प्रगति एवं नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समय पर, सत्य और पारदर्शी सूचना का उपलब्ध होना अनिवार्य है। सूचना के अभाव में नागरिक अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने में असमर्थ रहते हैं। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनहित एवं सामाजिक कल्याण की दृष्टि से ” फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट” के अधीन “फर्स्ट इनफार्मेशन्स डांट कॉम” की स्थापना की गईं है, जो आईटी एक्ट 2000व 2021 का पालन करने के लिए स्वयं से कटिबद्ध है।

” ईस्वर हमारी रक्षा करें “

FirstInformations  @2025. All Rights Reserved.
error: Content is protected !!