• Home  
  • बलिया में जन्मदिन समारोह से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या
- अपराध

बलिया में जन्मदिन समारोह से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या

बलिया, 21 सितम्बर । बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 31 पर नीरूपुर ढाले के पास 26 वर्षीय सुनील यादव नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार शाम करीब सात बजे सरेराह हुई हत्या से हड़कम्प मच गया। जानकारी होते ही मौके पर एसपी ओमवीर सिंह पहुंच गए। बताया जा […]

बलिया, 21 सितम्बर । बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 31 पर नीरूपुर ढाले के पास 26 वर्षीय सुनील यादव नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार शाम करीब सात बजे सरेराह हुई हत्या से हड़कम्प मच गया। जानकारी होते ही मौके पर एसपी ओमवीर सिंह पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि हल्दी थाना क्षेत्र के नीरुपुर ढाले पर शनिवार की शाम करीब सात बजे कुछ लोगों में विवाद चल रहा था। इसी बीच 26 वर्षीय सुनील यादव पुत्र शिव शंकर उर्फ सिपाही यादव निवासी रेपुरा थाना हल्दी किसी जन्मदिन समारोह से वापस आ रहे थे। दो गुटों के बीच विवाद देखने लगे। तभी अचानक सुनील को गोली लग गई। आसपास के लोगों ने घायल सुनील को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस में रखवा दिया। वहीं पुलिस छानबीन में जुट गई है। गोली मारने वालों का अभी कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटना के बाद एसपी ओमवीर सिंह भी जिला अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए। उनके निर्देश पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। गोली कैसे लगी ? किसने मारी और क्यों मारी। इसका पता नहीं चल सका।

उधर, मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिजन सदमे में हैं। एसपी ने बताया कि मृतक जन्मदिन समारोह से लौट रहा था। इसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

सम्पर्क करें:
स्वामी : फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट
के 1-1303 आई आई टी एल निम्बस एक्सप्रेस पार्क व्यू 2 , चाई 5 गौतम बुध नगर , ग्रेटर नोएडा
पिन: २०१३१०

 

Sign Up for Our Newsletter

Phone 1: +91 8090158095,

Phone 2: +91 9506158095 

Email: admin@new.firstinformations.com

फर्स्ट इनफार्मेशन्स.कॉम की उत्पत्ति का कारण ::

“यह सर्वविदित है कि समाज की प्रगति एवं नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समय पर, सत्य और पारदर्शी सूचना का उपलब्ध होना अनिवार्य है। सूचना के अभाव में नागरिक अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने में असमर्थ रहते हैं। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनहित एवं सामाजिक कल्याण की दृष्टि से ” फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट” के अधीन “फर्स्ट इनफार्मेशन्स डांट कॉम” की स्थापना की गईं है, जो आईटी एक्ट 2000व 2021 का पालन करने के लिए स्वयं से कटिबद्ध है।

” ईस्वर हमारी रक्षा करें “

FirstInformations  @2025. All Rights Reserved.
error: Content is protected !!