• Home  
  • इतिहास के पन्नों में 01 अक्टूबर : 1978 में शादी की उम्र में हुआ बड़ा बदलाव
- राष्ट्रीय

इतिहास के पन्नों में 01 अक्टूबर : 1978 में शादी की उम्र में हुआ बड़ा बदलाव

1978 में भारत सरकार ने विवाह संबंधी कानून में संशोधन किया, जिसके तहत लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 14 वर्ष से बढ़ाकर 18 वर्ष और लड़कों की उम्र 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष कर दी गई। यह संशोधन बाल विवाह रोकने और लड़कियों को शिक्षा व बेहतर अवसर देने के उद्देश्य से किया […]

1978 में भारत सरकार ने विवाह संबंधी कानून में संशोधन किया, जिसके तहत लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 14 वर्ष से बढ़ाकर 18 वर्ष और लड़कों की उम्र 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष कर दी गई।

यह संशोधन बाल विवाह रोकने और लड़कियों को शिक्षा व बेहतर अवसर देने के उद्देश्य से किया गया था। इसे शारदा अधिनियम (Child Marriage Restraint Act, 1929) में संशोधन कर लागू किया गया।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1854 – भारत में डाक टिकट का प्रचलन आरंभ हुआ। टिकट पर महारानी विक्टोरिया का सिर और भारत बना होता था। इसकी कीमत आधा आना (1/32 रुपये) थी।

1919- हन्टर समिति की स्थापना ब्रिटिश सरकार द्वारा 1 अक्टूबर, 1919 ई. को की गई थी।

1949- चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की शुरुआत हुई।

1949 – जनरल माओ-त्से-तुंग द्वारा चीन जनवादी गणराज्य (पीपुल्स रिपब्लिक आफ़ चाइना) की घोषणा।

1953- आंध्र प्रदेश अलग राज्य बना।

1960 – नाइज़ीरिया यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हुआ।

1967 – भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई।

1978 – लड़कियों की शादी की उम्र को 14 से बढ़ाकर 18 और लड़कों का 18 से बढा कर 21 वर्ष किया गया।

1996 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा पश्चिम एशिया शिखर सम्मेलन का उद्घाटन।

1998 – श्रीलंका में किलिनोच्ची एवं मानकुलम शहरों पर कब्ज़े के लिए सेना एवं लिट्टे उगवादियों के बीच हुए संघर्ष में 1300 लोगों की मृत्यु।

2000 – सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेल सम्पन्न।

2002 – एशियाड खेलों में स्नूकर प्रतिस्पर्द्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।

2003 – नदियों को जोड़ने के सम्बन्ध में बांग्लादेश की आशंकाओं को भारत ने दूर किया।

2004 – इज़रायली प्रधानमंत्री एरियल शैरोन के मंत्रिमंडल ने गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर सैनिक कार्रवाई की योजना को मंजूरी दी।

2005 – इंडोनेशिया के बाली में हुए बम विस्फोट में 40 लोगों की मृत्यु।

2006 – इज़रायल ने लेबनान से अपनी सेना की आख़िरी टुकड़ी को भी वापस बुलाया।

2007 – जापान ने उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ प्रतिबन्धों को अगले छ: महीनों तक बढ़ाने की घोषणा की।

2008- आतंकवादियों ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बम ब्लास्ट किया।

2015- ग्वाटेमाला के संता काटरीना पिनुला में भारी बारिश और भूस्खलन से 280 लोगों की मौत।

जन्म

2001 – मनीष नरवाल – भारत के पैरा निशानेबाज हैं।

1995 – गुरदीप सिंह – भारतीय भारोत्तोलक (वेटलिफ़्टर) हैं।

1964 – तापिर गाओ – अरुणाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के राजनेता हैं।

1961 – डॉ. सुकमा आचार्य- रोहतक जिले के रुड़की गांव के ‘विश्ववारा कन्या गुरुकुल’ की प्राचार्या हैं।

1842 – एस. सुब्रह्मण्य अय्यर- स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्‌ और सामाजिक कार्यकर्ता

1847 – एनी बेसेंट – प्रख्यात समाजसेवी, लेखिका और स्वतंत्रता सेनानी

1895 – लियाक़त अली ख़ाँ – पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री

1901- प्रताप सिंह कैरों- स्वतंत्रता सेनानी एवं पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री

1904 – ए. के. गोपालन – केरल के प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता और भारत के स्वतंत्रता सेनानी

1919 – मजरूह सुल्तानपुरी – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार

1924 – जिमी कार्टर – अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति

1927 – शिवाजी गणेशन – प्रसिद्ध तमिल अभिनेता

1928 – सूरज भान – भारतीय राजनीतिज्ञ एवं दलित नेता

1930 – जे. एच. पटेल – जनता दल के राजनीतिज्ञ थे, जो कर्नाटक के 15वें मुख्यमंत्री रहे।

1938 – माइकल फ़रेरा – भारत के महान् बिलियर्ड्स खिलाड़ी

1952 – शारदा सिन्हा – भारतीय राज्य बिहार की लोकप्रिय गायिका हैं।

1951 – जी.एम.सी. बालायोगी – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष

1954 – पुरुषोत्तम रूपाला – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।

1966 – त्रिलोक सिंह ठकुरेला – राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत

1975 – सचिन देव बर्मन – बंगला और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक।

1951 – एन. रेड्डप्पा – आंध्र प्रदेश से भारतीय राजनीतिज्ञ हैं।

1945 – रामनाथ कोविंद – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजनेता हैं। वे राज्य सभा के भी सदस्य रह चुके हैं।

1914 – जीवन सिंह उमरानंगल – अकाली दल से संबंधित एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे।

1894 – सुधी रंजन दास – भारत के भूतपूर्व पाँचवें मुख्य न्यायाधीश थे।

निधन

2001 – सुरेन्द्रनाथ द्विवेदी – उड़ीसा के जानमाने राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार थे।

1979 – चन्दन सिंह गढ़वाली – भारत के क्रांतिकारी

महत्वपूर्ण दिवस

-अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस।

-राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस।

-अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

सम्पर्क करें:
स्वामी : फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट
के 1-1303 आई आई टी एल निम्बस एक्सप्रेस पार्क व्यू 2 , चाई 5 गौतम बुध नगर , ग्रेटर नोएडा
पिन: २०१३१०

 

Sign Up for Our Newsletter

Phone 1: +91 8090158095,

Phone 2: +91 9506158095 

Email: admin@new.firstinformations.com

फर्स्ट इनफार्मेशन्स.कॉम की उत्पत्ति का कारण ::

“यह सर्वविदित है कि समाज की प्रगति एवं नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समय पर, सत्य और पारदर्शी सूचना का उपलब्ध होना अनिवार्य है। सूचना के अभाव में नागरिक अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने में असमर्थ रहते हैं। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनहित एवं सामाजिक कल्याण की दृष्टि से ” फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट” के अधीन “फर्स्ट इनफार्मेशन्स डांट कॉम” की स्थापना की गईं है, जो आईटी एक्ट 2000व 2021 का पालन करने के लिए स्वयं से कटिबद्ध है।

” ईस्वर हमारी रक्षा करें “

FirstInformations  @2025. All Rights Reserved.
error: Content is protected !!