• Home  
  • इतिहास के पन्नों में 15 सितंबर : भारत में दूरदर्शन का आगाज
- राष्ट्रीय

इतिहास के पन्नों में 15 सितंबर : भारत में दूरदर्शन का आगाज

15 सितम्बर 1959 को भारत ने सूचना और प्रसारण के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखा। इसी दिन देश की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा ‘दूरदर्शन’ की शुरुआत हुई। प्रारंभिक दौर में दूरदर्शन का प्रसारण दिल्ली में एक छोटे से स्टूडियो से सप्ताह में केवल दो घंटे के लिए किया जाता था। यह सेवा पहले शैक्षिक और […]

15 सितम्बर 1959 को भारत ने सूचना और प्रसारण के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखा। इसी दिन देश की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा ‘दूरदर्शन’ की शुरुआत हुई। प्रारंभिक दौर में दूरदर्शन का प्रसारण दिल्ली में एक छोटे से स्टूडियो से सप्ताह में केवल दो घंटे के लिए किया जाता था। यह सेवा पहले शैक्षिक और विकासात्मक कार्यक्रमों तक सीमित रही, लेकिन धीरे-धीरे मनोरंजन और समाचार प्रसारण तक इसका विस्तार हुआ। समय के साथ दूरदर्शन भारतीय परिवारों का अहम हिस्सा बन गया और दशकों तक यह देश के घर-घर में सूचना और मनोरंजन का सबसे बड़ा माध्यम बना रहा। आज भी ‘दूरदर्शन’ भारत के प्रसारण इतिहास की नींव और पहचान दोनों है।

अन्य अहम घटनाएंः

1812 – नेपोलियन के नेतृत्व में फ्रांसीसी सेना मास्को के क्रैमलिन पहुंची।

1894- प्योंगयांग की लड़ाई में जापान ने चीन को करारी मात दी।

1916 – प्रथम विश्व युद्ध में पहली बार सोम्मे की लड़ाई में टैंक का इस्तेमाल किया गया।

1948 – स्वतंत्र भारत का पहला ध्वजपोत आईएनएस दिल्ली, बंबई (अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा।

1959 – भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत।

1971 – हरी-भरी और शांति पूर्ण दुनिया के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध ग्रीन पीस की स्थापना की गई।

1981 – वानुअतु संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।

1982 – लेबनान के निर्वाचित राष्ट्रपति बशीर गेमायेल की पदासीन होने के पूर्व ही बम बिस्फोट में हत्या।

2000 – सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ।

2001 – अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफ़ग़ानिस्तान पर सैनिक कार्रवाई की मंजूरी दी।

2002 – न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के अवसर पर भारत, चीन एवं रूस के विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित।

-थाईलैंड के सट्टाहिम में श्रीलंका सरकार व लिट्टे के बीच सीधी वार्ता शुरू।

2003 – सिंगापुर के मुद्दे पर विकासशील देशों के भड़क उठने से डब्ल्यूटीओ वार्ता विफल।

2004 – ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को ‘वूमैन आफ़ द ईयर’ सम्मान।

2008 – क्राम्पटन गीब्स ने अमेरिका की एमएसआई ग्रुप कंपनी का अधिग्रहण किया।

2009 – बेंगलुरु के मुंदिर शिवराजी ने सब जूनियर बिलियर्ड्स का ख़िताब जीता।

-पेनसुला फाउंडेशन के चेयरमैन सुब्रतो चटोपाध्याय 2009-10 के लिए ‘आडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन’ के अध्यक्ष चुने गये।

जन्म:

1958 – रोमियो जेम्स – भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी।1986 – जोशना चिनप्पा – भारत की महिला स्क्वॉश खिलाड़ी।

1987 – सोनलबेन पटेल – भारत की पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी।

1946 – जॉकिन अर्पुथम- मुम्बई की झुग्गी बस्तियों के लिए संघर्ष करने वाले व्यक्ति।1947 – भूपिन्दर सिंह हुड्डा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री।

1934 – वेद मारवाह – दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर।1929 – ओ. राजगोपाल – केरल से भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक।

1926 – अशोक सिंघल – ‘विश्व हिन्दू परिषद्’ (विहिप) के अध्यक्ष थे।

1927 – सर्वेश्वर दयाल सक्सेना- प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार।

1919 – खुमार बाराबंकवी – भारतीय शायर। उनका वास्तविक नाम मोहम्मद हैदर खान था।

1915 – लांस नायक करम सिंह- परमवीर चक्र सम्मानित भूतपूर्व भारतीय सैनिक।

1915 – द्विजेन्द्रनाथ मिश्र ‘निर्गुण’ – हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक।

1909 – सी.एन. अन्नादुराई- तमिलनाडु के प्रसिद्ध नेता और भूतपूर्व मुख्यमंत्री।

1905 – डॉ. रामकुमार वर्मा- भारत प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार।

1927 – सर्वेश्वर दयाल सक्सेना- प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार।

1926 – अशोक सिंघल – ‘विश्व हिन्दू परिषद’ (विहिप) के अध्यक्ष थे।

1876 – शरत चंद्र चट्टोपाध्याय- भारतीय उपन्यासकार।

1861 – मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया- इंजीनियर, वैज्ञानिक और निर्माता।

973 – अलबेरूनी – एक फ़ारसी विद्वान् लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक।

निधन:

2012 – के.एस. सुदर्शन – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक रहे।

1998 – विश्वनाथ नारायण लवांडे – ‘गोवा मुक्ति संग्राम’ के प्रमुख नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी।

महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:

अभियन्ता दिवस

संचायिका दिवस

राष्ट्रीय हिन्दी दिवस (सप्ताह)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

सम्पर्क करें:
स्वामी : फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट
के 1-1303 आई आई टी एल निम्बस एक्सप्रेस पार्क व्यू 2 , चाई 5 गौतम बुध नगर , ग्रेटर नोएडा
पिन: २०१३१०

 

Sign Up for Our Newsletter

Phone 1: +91 8090158095,

Phone 2: +91 9506158095 

Email: admin@new.firstinformations.com

फर्स्ट इनफार्मेशन्स.कॉम की उत्पत्ति का कारण ::

“यह सर्वविदित है कि समाज की प्रगति एवं नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समय पर, सत्य और पारदर्शी सूचना का उपलब्ध होना अनिवार्य है। सूचना के अभाव में नागरिक अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने में असमर्थ रहते हैं। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनहित एवं सामाजिक कल्याण की दृष्टि से ” फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट” के अधीन “फर्स्ट इनफार्मेशन्स डांट कॉम” की स्थापना की गईं है, जो आईटी एक्ट 2000व 2021 का पालन करने के लिए स्वयं से कटिबद्ध है।

” ईस्वर हमारी रक्षा करें “

FirstInformations  @2025. All Rights Reserved.
error: Content is protected !!