• Home  
  • कांग्रेस और आआपा ने की वांगचुक की गिफ्तारी की आलोचना
- राष्ट्रीय

कांग्रेस और आआपा ने की वांगचुक की गिफ्तारी की आलोचना

नई दिल्ली, । लद्दाख में हिंसा के बाद गिरफ्तार पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तारी पर विपक्ष सरकार की आलोचना कर रहा है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित अन्य विपक्षी दलों ने उनकी गिरफ्तारी का विरोध किया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पार्टी की ओर से बयान में […]

नई दिल्ली, । लद्दाख में हिंसा के बाद गिरफ्तार पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तारी पर विपक्ष सरकार की आलोचना कर रहा है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित अन्य विपक्षी दलों ने उनकी गिरफ्तारी का विरोध किया है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पार्टी की ओर से बयान में कहा कि केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सत्तारूढ़ भाजपा की विफलता से ध्यान हटाने के लिए वांगचुक को गिफ्तार किया गया है। पार्टी इसकी निंदा करती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने लद्दाख के लोगों को वर्षों तक धोखा दिया है। वर्ष 2020 के लेह हिल काउंसिल चुनावों में इस क्षेत्र को छठी अनुसूची का दर्जा देने का वादा किया था और ‘बदले की भावना’ से उस वादे से मुकर गई है। लद्दाख को बड़े जम्मू-कश्मीर से अगल कर स्वायत्तता दी गई है, लेकिन वास्तव में केंद्रशासित प्रदेश में लोकतंत्र का सारा आभास ही खत्म कर दिया है।

दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने भी गिरफ्तारी को गलत बताया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हमारे देश में ‘तानाशाही’ चरम पर है। पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि वांगचुक की गिरफ्तारी दिखाती है कि भाजपा सरकार निराशा में है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

सम्पर्क करें:
स्वामी : फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट
के 1-1303 आई आई टी एल निम्बस एक्सप्रेस पार्क व्यू 2 , चाई 5 गौतम बुध नगर , ग्रेटर नोएडा
पिन: २०१३१०

 

Sign Up for Our Newsletter

Phone 1: +91 8090158095,

Phone 2: +91 9506158095 

Email: admin@new.firstinformations.com

फर्स्ट इनफार्मेशन्स.कॉम की उत्पत्ति का कारण ::

“यह सर्वविदित है कि समाज की प्रगति एवं नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समय पर, सत्य और पारदर्शी सूचना का उपलब्ध होना अनिवार्य है। सूचना के अभाव में नागरिक अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने में असमर्थ रहते हैं। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनहित एवं सामाजिक कल्याण की दृष्टि से ” फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट” के अधीन “फर्स्ट इनफार्मेशन्स डांट कॉम” की स्थापना की गईं है, जो आईटी एक्ट 2000व 2021 का पालन करने के लिए स्वयं से कटिबद्ध है।

” ईस्वर हमारी रक्षा करें “

FirstInformations  @2025. All Rights Reserved.
error: Content is protected !!