• Home  
  • कांग्रेस ने बढ़ते बिजली बिलों के खिलाफ किया प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
- छत्तीसगढ़ - राज्य

कांग्रेस ने बढ़ते बिजली बिलों के खिलाफ किया प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

कांकेर। जिले के चारामा में युवा कांग्रेस ने बढ़ते बिजली बिलों के खिलाफ विद्युत विभाग कार्यालय के सामने आज बुधवार काे प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर ‘बिजली बिल हाफ’ योजना समाप्त कर जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन से पहले गांधी मैदान में एक सभा आयोजित की गई। […]

कांकेर। जिले के चारामा में युवा कांग्रेस ने बढ़ते बिजली बिलों के खिलाफ विद्युत विभाग कार्यालय के सामने आज बुधवार काे प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर ‘बिजली बिल हाफ’ योजना समाप्त कर जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन से पहले गांधी मैदान में एक सभा आयोजित की गई। इसके बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और सीधे विद्युत कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड्स तोड़ दिए, जिससे पुलिस और उनके बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। युवा कांग्रेस का आरोप है कि कांग्रेस शासनकाल में उपभोक्ताओं को 400 यूनिट तक बिजली बिल में छूट मिलती थी, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार केवल 100 यूनिट तक ही छूट दे रही है। उनका कहना है कि इससे जनता पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ रहा है।

इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमित पठनिया, सह प्रभारी डॉ. मोनिका, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और विधायक सावित्री मण्डावी सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस सरकार की ‘बिजली बिल हाफ’ योजना से जनता को फायदा मिल रहा था, जिसे भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया है। सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, महिलाएं और स्थानीय नागरिक इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही बिजली दरों में कमी नहीं की, तो पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

सम्पर्क करें:
स्वामी : फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट
के 1-1303 आई आई टी एल निम्बस एक्सप्रेस पार्क व्यू 2 , चाई 5 गौतम बुध नगर , ग्रेटर नोएडा
पिन: २०१३१०

 

Sign Up for Our Newsletter

Phone 1: +91 8090158095,

Phone 2: +91 9506158095 

Email: admin@new.firstinformations.com

फर्स्ट इनफार्मेशन्स.कॉम की उत्पत्ति का कारण ::

“यह सर्वविदित है कि समाज की प्रगति एवं नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समय पर, सत्य और पारदर्शी सूचना का उपलब्ध होना अनिवार्य है। सूचना के अभाव में नागरिक अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने में असमर्थ रहते हैं। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनहित एवं सामाजिक कल्याण की दृष्टि से ” फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट” के अधीन “फर्स्ट इनफार्मेशन्स डांट कॉम” की स्थापना की गईं है, जो आईटी एक्ट 2000व 2021 का पालन करने के लिए स्वयं से कटिबद्ध है।

” ईस्वर हमारी रक्षा करें “

FirstInformations  @2025. All Rights Reserved.
error: Content is protected !!