• Home  
  • पुरस्कृत होकर लंदन से लौटे डॉ. अजय कुमार सिंह, लोगों ने किया स्वागत
- राज्य

पुरस्कृत होकर लंदन से लौटे डॉ. अजय कुमार सिंह, लोगों ने किया स्वागत

भागलपुर, 14 सितंबर। लंदन में बेस्ट कम्युनिटी इम्पैक्ट अवार्ड से सम्मानित होंने के बाद जीवन जागृति सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह रविवार को भागलपुर लौटे। जहां उनका स्वागत जीवन जागृति सोसाइटी के सदस्यों और समर्थकों ने भागलपुर रेलवे स्टेशन पर फूल-मालाओं से किया। साथ ही उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। डॉ. सिंह […]

भागलपुर, 14 सितंबर। लंदन में बेस्ट कम्युनिटी इम्पैक्ट अवार्ड से सम्मानित होंने के बाद जीवन जागृति सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह रविवार को भागलपुर लौटे। जहां उनका स्वागत जीवन जागृति सोसाइटी के सदस्यों और समर्थकों ने भागलपुर रेलवे स्टेशन पर फूल-मालाओं से किया। साथ ही उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

डॉ. सिंह हाल ही में लंदन में आयोजित 14 वें वर्ल्ड लीडर्स समिट 2025 में शामिल हुए थे। इस वैश्विक आयोजन में उन्हें बेस्ट कम्युनिटी इम्पैक्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार ऑक्सफोर्ड (लंदन) के मेयर लुइयर ऑट्टन ने उन्हें प्रदान किया। समाज सेवा और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में किए गए उनके उल्लेखनीय योगदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहते हुए यह सम्मान दिया गया है।

भागलपुर लौटने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। जगह-जगह स्वागत समारोह आयोजित किए गए। लोगों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से डॉ. सिंह का अभिनंदन कर यह जता दिया कि उनकी इस सफलता पर पूरा शहर गर्व महसूस कर रहा है।

स्वागत समारोह में डॉ. अजय ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं बल्कि पूरे भागलपुर और बिहार का है। मुझे खुशी है कि हमारे समाज में किए जा रहे कार्यों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली है। यह पुरस्कार हमारी टीम और उन सभी लोगों के लिए है, जो समाज सेवा के कार्यों में मेरा सहयोग करते है।

जीवन जागृति सोसाइटी के डॉ. सत्येन्द्र कुमार ने भी इस मौके पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि डॉ. अजय कुमार सिंह की यह उपलब्धि युवाओं को प्रेरणा देगी और समाज सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी। डॉ. अजय कुमार सिंह लंबे समय से समाज के वंचित तबकों के लिए कार्य कर रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उनके द्वारा चलाए गए अभियानों ने हजारों लोगों का जीवन बदला है। यही कारण है कि उन्हें न सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी पहचान और सम्मान मिला है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

सम्पर्क करें:
स्वामी : फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट
के 1-1303 आई आई टी एल निम्बस एक्सप्रेस पार्क व्यू 2 , चाई 5 गौतम बुध नगर , ग्रेटर नोएडा
पिन: २०१३१०

 

Sign Up for Our Newsletter

Phone 1: +91 8090158095,

Phone 2: +91 9506158095 

Email: admin@new.firstinformations.com

फर्स्ट इनफार्मेशन्स.कॉम की उत्पत्ति का कारण ::

“यह सर्वविदित है कि समाज की प्रगति एवं नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समय पर, सत्य और पारदर्शी सूचना का उपलब्ध होना अनिवार्य है। सूचना के अभाव में नागरिक अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने में असमर्थ रहते हैं। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनहित एवं सामाजिक कल्याण की दृष्टि से ” फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट” के अधीन “फर्स्ट इनफार्मेशन्स डांट कॉम” की स्थापना की गईं है, जो आईटी एक्ट 2000व 2021 का पालन करने के लिए स्वयं से कटिबद्ध है।

” ईस्वर हमारी रक्षा करें “

FirstInformations  @2025. All Rights Reserved.
error: Content is protected !!