• Home  
  • शाहपुरा में पूर्व राजपरिवार के सदस्य शत्रुजीत सिंह का निधन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
- छत्तीसगढ़ - राज्य

शाहपुरा में पूर्व राजपरिवार के सदस्य शत्रुजीत सिंह का निधन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भीलवाड़ा, 14 सितंबर। भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और राष्ट्रीय स्तर के राइफल शूटर शत्रुजीत सिंह का शनिवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। वे 62 वर्ष के थे। उनके निधन से शाहपुरा सहित देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। रविवार को शाहपुरा स्थित रामद्वारा में उनकी पुत्री […]

भीलवाड़ा, 14 सितंबर। भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और राष्ट्रीय स्तर के राइफल शूटर शत्रुजीत सिंह का शनिवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। वे 62 वर्ष के थे। उनके निधन से शाहपुरा सहित देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। रविवार को शाहपुरा स्थित रामद्वारा में उनकी पुत्री त्रिशा सिंह ने मुखाग्नि दी। इस दौरान पूर्व राजपरिवार के मुखिया जयसिंह सहित कई प्रमुख शख्सियतें, सामाजिक संगठन प्रतिनिधि, भाजपा-कांग्रेस के सदस्य और विभिन्न राजघरानों के सदस्य उपस्थित रहे।

शत्रुजीत सिंह का निधन नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में हृदयाघात के चलते हुआ था। वे वन्यजीव फोटोग्राफी में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार प्राप्त कर चुके थे। इसके अलावा, उन्होंने राइफल शूटिंग में भी देश का नाम रोशन किया था। प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने मेयो कॉलेज अजमेर से प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने कॉर्पोरेट क्षेत्र में काम किया, लेकिन अपने पूर्वजों की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए कॉर्पोरेट करियर छोड़ दिया और पर्यटन व हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में अपना विशेष योगदान दिया।

अंतिम यात्रा रेतिया पैलेस से प्रारंभ हुई, जहाँ पर परिवारजन, मित्र एवं शहरवासियों ने शत्रुजीत सिंह का अंतिम दर्शन कर पुष्प अर्पित किए। पूरे क्षेत्र में शोक की छाया व्याप्त रही। रामनिवास धाम के कार्यवाहक भंडारी संत नवनिधराम महाराज व संत गुरूमुखराम महाराज ने भी श्रद्धाजंलि अर्पित की। पूर्व राजपरिवार के मुखिया जयसिंह शत्रुजीत सिंह के भ्राता हैं। शत्रुजीत सिंह के पीछे उनकी पत्नी माया सिंह और पुत्री त्रिशा सिंह हैं।

आज अंत्येष्ठि में शाहपुरा बनेड़ा के अलावा देवगढ़, कोटा, कोयला, अजमेर, देवलिया, उदयपुर, जोधपुर, खामोर, रामतरा सवाईमाधोपुर सहित आस पास के पूर्व राजपरिवारों और ठिकानों के सदस्यों ने पहुंच कर अपनी ओर से श्रद्धाजंलि दी। आर्य समाज शाहपुरा की ओर से वैदिक मंत्रों से आहुतियां दिलायी गयी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

सम्पर्क करें:
स्वामी : फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट
के 1-1303 आई आई टी एल निम्बस एक्सप्रेस पार्क व्यू 2 , चाई 5 गौतम बुध नगर , ग्रेटर नोएडा
पिन: २०१३१०

 

Sign Up for Our Newsletter

Phone 1: +91 8090158095,

Phone 2: +91 9506158095 

Email: admin@new.firstinformations.com

फर्स्ट इनफार्मेशन्स.कॉम की उत्पत्ति का कारण ::

“यह सर्वविदित है कि समाज की प्रगति एवं नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समय पर, सत्य और पारदर्शी सूचना का उपलब्ध होना अनिवार्य है। सूचना के अभाव में नागरिक अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने में असमर्थ रहते हैं। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनहित एवं सामाजिक कल्याण की दृष्टि से ” फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट” के अधीन “फर्स्ट इनफार्मेशन्स डांट कॉम” की स्थापना की गईं है, जो आईटी एक्ट 2000व 2021 का पालन करने के लिए स्वयं से कटिबद्ध है।

” ईस्वर हमारी रक्षा करें “

FirstInformations  @2025. All Rights Reserved.
error: Content is protected !!