• Home  
  • इंदौर में पांच मंजिला मकान धंसा, मलबे में दबे दो लोगों की मौत, 12 को बचाया गया
- मध्य प्रदेश - राज्य

इंदौर में पांच मंजिला मकान धंसा, मलबे में दबे दो लोगों की मौत, 12 को बचाया गया

इंदौर (मध्य प्रदेश), 23 सितंबर । देश में मिनी मुंबई के नाम से प्रसिद्ध इंदौर शहर के रानीपुरा क्षेत्र में जवाहर मार्ग पर प्रेमसुख टॉकीज के पीछे एक पांच मंजिला मकान धंसने से दो लोगों की मौत हो गई। मलबे में दबे कुल 14 लोगों में से 12 को बचा लिया गया है। इसकी पुष्टि […]

इंदौर (मध्य प्रदेश), 23 सितंबर । देश में मिनी मुंबई के नाम से प्रसिद्ध इंदौर शहर के रानीपुरा क्षेत्र में जवाहर मार्ग पर प्रेमसुख टॉकीज के पीछे एक पांच मंजिला मकान धंसने से दो लोगों की मौत हो गई। मलबे में दबे कुल 14 लोगों में से 12 को बचा लिया गया है। इसकी पुष्टि कलेक्टर शिवम वर्मा ने की। उन्होंने बताया कि बचाए गए लोगों में से एक के पैर में गंभीर चोट आई है और उसका उपचार किया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा रात लगभग नौ बजे जवाहर मार्ग में झंडा चौक के पास दौलतगंज में प्रेम टॉकीज के पीछे हुआ। सूचना मिलते ही

नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचे। तीन जेसीबी के माध्यम से राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। आसपास के लोगों के मुताबिक, इस मकान में छह परिवार रहते हैं। राहत और बचाव अभियान में एसडीईआरएफ की टीम की भी मदद ली गई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

सम्पर्क करें:
स्वामी : फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट
के 1-1303 आई आई टी एल निम्बस एक्सप्रेस पार्क व्यू 2 , चाई 5 गौतम बुध नगर , ग्रेटर नोएडा
पिन: २०१३१०

 

Sign Up for Our Newsletter

Phone 1: +91 8090158095,

Phone 2: +91 9506158095 

Email: admin@new.firstinformations.com

फर्स्ट इनफार्मेशन्स.कॉम की उत्पत्ति का कारण ::

“यह सर्वविदित है कि समाज की प्रगति एवं नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समय पर, सत्य और पारदर्शी सूचना का उपलब्ध होना अनिवार्य है। सूचना के अभाव में नागरिक अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने में असमर्थ रहते हैं। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनहित एवं सामाजिक कल्याण की दृष्टि से ” फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट” के अधीन “फर्स्ट इनफार्मेशन्स डांट कॉम” की स्थापना की गईं है, जो आईटी एक्ट 2000व 2021 का पालन करने के लिए स्वयं से कटिबद्ध है।

” ईस्वर हमारी रक्षा करें “

FirstInformations  @2025. All Rights Reserved.
error: Content is protected !!