• Home  
  • गैंगस्टर सुजीत सिन्हा साहिबगंज जेल में शिफ्ट
- झारखंड - राज्य

गैंगस्टर सुजीत सिन्हा साहिबगंज जेल में शिफ्ट

पलामू। गैंगस्टर सुजीत सिन्हा को पलामू के मेदिनीनगर सेंट्रल जेल से शनिवार को साहिबगंज जेल में स्थानांतरित कर दिया गया। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे शनिवार को पलामू से साहिबगंज ले जाया गया। उल्‍लेखनीय है कि जेल आईजी ने इस संबंध में निर्देश जारी किया था। इसके बाद से उसके स्थानान्तरण की प्रक्रिया शुरू […]

पलामू। गैंगस्टर सुजीत सिन्हा को पलामू के मेदिनीनगर सेंट्रल जेल से शनिवार को साहिबगंज जेल में स्थानांतरित कर दिया गया। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे शनिवार को पलामू से साहिबगंज ले जाया गया।

उल्‍लेखनीय है कि जेल आईजी ने इस संबंध में निर्देश जारी किया था। इसके बाद से उसके स्थानान्तरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी थी। जेल अधीक्षक भागीरथ करजी ने इसकी पुष्टि की है।

सुजीत सिन्हा मेदिनीनगर के रेड़मा का निवासी है और उसके गिरोह के दर्जनों सक्रिय सदस्य क्षेत्र में मौजूद हैं। इसी के मद्देनजर, पलामू के डीआईजी और सेंट्रल जेल के अधीक्षक ने मुख्यालय को विधि व्यवस्था संबंधी रिपोर्ट भेजी थी, जिसमें सुजीत सिन्हा को पलामू जेल से हटाने की मांग की गई थी।

जेल आईजी के आदेश में कहा गया है कि बंदी सुजीत सिन्हा को प्रशासनिक दृष्टिकोण से केंद्रीय कारा मेदिनीनगर, पलामू से साहिबगंज मंडल कारा में स्थानांतरित करने की अनुमति दी जाती है।

जेल आईजी ने पलामू के डीसी, एसपी और जेल अधीक्षक को स्थानांतरण के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था।

कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा को इसी साल 10 अगस्त को चाईबासा जेल से पलामू की जेल में लाया गया था। उसपर राज्य के कई जिलों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है।

सुजीत सिन्हा के मामलों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) भी कर रही है। उस पर रांची, हजारीबाग, लातेहार, चतरा, रामगढ़ और पलामू सहित कई जिलों में मामले दर्ज हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

सम्पर्क करें:
स्वामी : फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट
के 1-1303 आई आई टी एल निम्बस एक्सप्रेस पार्क व्यू 2 , चाई 5 गौतम बुध नगर , ग्रेटर नोएडा
पिन: २०१३१०

 

Sign Up for Our Newsletter

Phone 1: +91 8090158095,

Phone 2: +91 9506158095 

Email: admin@new.firstinformations.com

फर्स्ट इनफार्मेशन्स.कॉम की उत्पत्ति का कारण ::

“यह सर्वविदित है कि समाज की प्रगति एवं नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समय पर, सत्य और पारदर्शी सूचना का उपलब्ध होना अनिवार्य है। सूचना के अभाव में नागरिक अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने में असमर्थ रहते हैं। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनहित एवं सामाजिक कल्याण की दृष्टि से ” फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट” के अधीन “फर्स्ट इनफार्मेशन्स डांट कॉम” की स्थापना की गईं है, जो आईटी एक्ट 2000व 2021 का पालन करने के लिए स्वयं से कटिबद्ध है।

” ईस्वर हमारी रक्षा करें “

FirstInformations  @2025. All Rights Reserved.
error: Content is protected !!