• Home  
  • महाराष्ट्र का अतिरिक्त कार्यभार लेने को गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुंबई पहुंचे
- राष्ट्रीय

महाराष्ट्र का अतिरिक्त कार्यभार लेने को गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुंबई पहुंचे

राज्यपाल आचार्य ने महाराष्ट्र राज्य के राज्यपाल के रूप में अतिरिक्त प्रभार लेने को अहमदाबाद से मुंबई तक की तेजस से रेल यात्रा गांधीनगर, 14 सितंबर । गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी स्वीकार करने के लिए रविवार को मुंबई तक रेल से यात्रा की। […]

राज्यपाल आचार्य ने महाराष्ट्र राज्य के राज्यपाल के रूप में अतिरिक्त प्रभार लेने को अहमदाबाद से मुंबई तक की तेजस से रेल यात्रा

गांधीनगर, 14 सितंबर । गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी स्वीकार करने के लिए रविवार को मुंबई तक रेल से यात्रा की। इस यात्रा में लेडी गवर्नर दर्शना देवी भी उनके साथ थीं। राज्यपाल आचार्य ने हवाई यात्रा के स्थान पर रेल यात्रा को प्राथमिकता देते हुए आज अहमदाबाद से मुंबई तक की तेजस एक्सप्रेस ट्रेन से मुंबई पहुंचे।

राज्य सूचना विभाग ने अपने बयान में बताया कि ट्रेन के निर्धारित समय से पहले ही राज्यपाल गांधीनगर राजभवन से अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए थे। सुबह के समय अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर गुजरात के राज्यपाल के आगमन की खबर पाकर यात्री भी आश्चर्यचकित हो गए। दूसरी ओर रेलवे के उच्च अधिकारियों ने भी राज्यपाल और लेडी गवर्नर का स्वागत करते हुए यात्रा के लिए उनका अभिनंदन किया। जब राज्यपाल ने अहमदाबाद से मुंबई जाने वाली तेजस एक्सप्रेस ट्रेन में अपनी सीट ग्रहण की तो उस कोच में यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों में भी उत्सुकता का माहौल बन गया। राज्यपाल ने विनम्र भाव से सभी यात्रियों का अभिवादन स्वीकार किया और उनसे सहज संवाद भी किया।

अहमदाबाद से मुंबई तक की यात्रा के दौरान राज्यपाल ने यात्रियों से भारतीय संस्कृति, प्राकृतिक खेती, सुविधाजनक रेल यात्रा, व्यक्तित्व विकास जैसे विषयों पर सामान्य चर्चा की। यात्रियों ने भी इस यात्रा को यादगार बनाने के लिए मोबाइल पर राज्यपाल के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

सामान्यत: राज्यपालों के लिए विशेष विमान से हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध होती है, लेकिन राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए रेल यात्रा का विकल्प चुना और एक सामान्य यात्री की तरह अहमदाबाद से मुंबई तक यात्रा की। इससे ट्रेन के अन्य यात्रियों को आश्चर्य के साथ-साथ प्रसन्नता का अनुभव हुआ और राज्यपाल के इस सरल व्यक्तित्व से रेलयात्री प्रभावित हुए।

गौरतलब है कि भारत के उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद सी. पी. राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। इसके अनुरूप भारत के राष्ट्रपति द्वारा गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

सम्पर्क करें:
स्वामी : फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट
के 1-1303 आई आई टी एल निम्बस एक्सप्रेस पार्क व्यू 2 , चाई 5 गौतम बुध नगर , ग्रेटर नोएडा
पिन: २०१३१०

 

Sign Up for Our Newsletter

Phone 1: +91 8090158095,

Phone 2: +91 9506158095 

Email: admin@new.firstinformations.com

फर्स्ट इनफार्मेशन्स.कॉम की उत्पत्ति का कारण ::

“यह सर्वविदित है कि समाज की प्रगति एवं नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समय पर, सत्य और पारदर्शी सूचना का उपलब्ध होना अनिवार्य है। सूचना के अभाव में नागरिक अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने में असमर्थ रहते हैं। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनहित एवं सामाजिक कल्याण की दृष्टि से ” फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट” के अधीन “फर्स्ट इनफार्मेशन्स डांट कॉम” की स्थापना की गईं है, जो आईटी एक्ट 2000व 2021 का पालन करने के लिए स्वयं से कटिबद्ध है।

” ईस्वर हमारी रक्षा करें “

FirstInformations  @2025. All Rights Reserved.
error: Content is protected !!