• Home  
  • भारत और चीन के बीच इस माह से विमान सेवा
- अंतर्राष्ट्रीय - एशिया

भारत और चीन के बीच इस माह से विमान सेवा

नई दिल्ली,। भारत और चीन के बीच सामान्य होते रिश्तों के चलते अक्टूबर के अंत तक दोनों देशों के विभिन्न शहरों को जोड़ने वाली सीधी विमान सेवाएं शुरू हो सकती हैं। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इस संबंध में जारी चर्चाओं से निकले निष्कर्ष से जुड़ी यह जानकारी आज साझा की। मंत्रालय के अनुसार नागरिक […]

नई दिल्ली,। भारत और चीन के बीच सामान्य होते रिश्तों के चलते अक्टूबर के अंत तक दोनों देशों के विभिन्न शहरों को जोड़ने वाली सीधी विमान सेवाएं शुरू हो सकती हैं।

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इस संबंध में जारी चर्चाओं से निकले निष्कर्ष से जुड़ी यह जानकारी आज साझा की।

मंत्रालय के अनुसार नागरिक उड्डयन प्राधिकरणों का यह समझौता भारत और चीन के बीच लोगों के बीच संपर्क को और सुगम बनाएगा, जिससे द्विपक्षीय आदान-प्रदान के धीरे-धीरे सामान्य होने में योगदान मिलेगा।

इस वर्ष की शुरुआत से भारत और चीन के बीच संबंधों को धीरे-धीरे सामान्य बनाने की दिशा में सरकार के दृष्टिकोण के तहत, दोनों देशों के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवाओं को फिर से शुरू करने और एक संशोधित हवाई सेवा समझौते पर तकनीकी स्तर की चर्चा कर रहे थे।

इन चर्चाओं के बाद अब यह सहमति बनी है। इसके अनुसार भारत और चीन में तय स्थानों को जोड़ने वाली सीधी हवाई सेवाएं अक्टूबर के अंत तक शुरू होंगी।

मंत्रालय का कहना है कि उड़ान सेवा शुरू होना दोनों देशों के तय वाहकों के वाणिज्यिक निर्णय और सभी परिचालन मानदंडों को पूरा करने के अधीन होंगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

सम्पर्क करें:
स्वामी : फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट
के 1-1303 आई आई टी एल निम्बस एक्सप्रेस पार्क व्यू 2 , चाई 5 गौतम बुध नगर , ग्रेटर नोएडा
पिन: २०१३१०

 

Sign Up for Our Newsletter

Phone 1: +91 8090158095,

Phone 2: +91 9506158095 

Email: admin@new.firstinformations.com

फर्स्ट इनफार्मेशन्स.कॉम की उत्पत्ति का कारण ::

“यह सर्वविदित है कि समाज की प्रगति एवं नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समय पर, सत्य और पारदर्शी सूचना का उपलब्ध होना अनिवार्य है। सूचना के अभाव में नागरिक अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने में असमर्थ रहते हैं। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनहित एवं सामाजिक कल्याण की दृष्टि से ” फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट” के अधीन “फर्स्ट इनफार्मेशन्स डांट कॉम” की स्थापना की गईं है, जो आईटी एक्ट 2000व 2021 का पालन करने के लिए स्वयं से कटिबद्ध है।

” ईस्वर हमारी रक्षा करें “

FirstInformations  @2025. All Rights Reserved.
error: Content is protected !!