• Home  
  • खनन घोटाले के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति पर जेल में हमला
- उत्तर प्रदेश - लखनऊ

खनन घोटाले के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति पर जेल में हमला

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) नेता और पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर मंगलवार देरशाम को लखनऊ जेल में हमला हुआ है। सफाई ड्यूटी पर कार्यरत बंदी ने उन पर हमला किया हैं। जेल अस्पताल में इलाज करने के बाद डाक्टरों ने उन्हें जांच के लिए ट्रामा सेंटर केजीएमयू भेज दिया। इस सिलसिले में सपा के […]

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) नेता और पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर मंगलवार देरशाम को लखनऊ जेल में हमला हुआ है। सफाई ड्यूटी पर कार्यरत बंदी ने उन पर हमला किया हैं। जेल अस्पताल में इलाज करने के बाद डाक्टरों ने उन्हें जांच के लिए ट्रामा सेंटर केजीएमयू भेज दिया।

इस सिलसिले में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता फखरुल हसन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर हमले की खबर चिंताजनक है। उनको समुचित इलाज उपलब्ध करवाया जाए।

इस संबंध डीजी जेल, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं पीसी मीना ने बताया कि खनन घोटाले के आरोप में पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति गोसाईगंज जेल में बंद हैं।

मंगलवार की देर शाम को सफाई करने के दौरान एक बंदी से गायत्री प्रजापति की कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों में धक्का मुक्की की स्थिति उत्पन्न हुई। इस दौरान सफाई ड्यूटी पर लगे बंदी ने आक्रोशित होकर उन्हें अलमारी के नीचे का स्लाइड करने वाला हिस्सा मार दिया, जिसमें गायत्री प्रजापति को सिर पर सतही चोट आ गई। जेल में उनका इलाज कराया गया। जांच के लिए उन्हें केजीएमयू लाया गया है। उनको पांच से छह टांके लगने की बात सामने आ रही हैं। जेल प्रशासन अपने स्तर पर करवाई कर रहा हैं।-

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

सम्पर्क करें:
स्वामी : फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट
के 1-1303 आई आई टी एल निम्बस एक्सप्रेस पार्क व्यू 2 , चाई 5 गौतम बुध नगर , ग्रेटर नोएडा
पिन: २०१३१०

 

Sign Up for Our Newsletter

Phone 1: +91 8090158095,

Phone 2: +91 9506158095 

Email: admin@new.firstinformations.com

फर्स्ट इनफार्मेशन्स.कॉम की उत्पत्ति का कारण ::

“यह सर्वविदित है कि समाज की प्रगति एवं नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समय पर, सत्य और पारदर्शी सूचना का उपलब्ध होना अनिवार्य है। सूचना के अभाव में नागरिक अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने में असमर्थ रहते हैं। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनहित एवं सामाजिक कल्याण की दृष्टि से ” फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट” के अधीन “फर्स्ट इनफार्मेशन्स डांट कॉम” की स्थापना की गईं है, जो आईटी एक्ट 2000व 2021 का पालन करने के लिए स्वयं से कटिबद्ध है।

” ईस्वर हमारी रक्षा करें “

FirstInformations  @2025. All Rights Reserved.
error: Content is protected !!