• Home  
  • करला नदी में डूबा व्यक्ति, तलाश जारी
- पश्चिम बंगाल - राज्य

करला नदी में डूबा व्यक्ति, तलाश जारी

जलपाईगुड़ी,19 सितंबर। जलपाईगुड़ी के वार्ड नंबर एक के रायकत पाड़ा इलाके में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति कपड़े धोते समय करला नदी में बह गया। लापता व्यक्ति का नाम कृष्णा रजक (35) है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही भारी बारिश के कारण करला नदी का जलस्तर बढ़ गया था। पेशे से धोबी कृष्णा रजक […]

जलपाईगुड़ी,19 सितंबर। जलपाईगुड़ी के वार्ड नंबर एक के रायकत पाड़ा इलाके में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति कपड़े धोते समय करला नदी में बह गया। लापता व्यक्ति का नाम कृष्णा रजक (35) है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही भारी बारिश के कारण करला नदी का जलस्तर बढ़ गया था। पेशे से धोबी कृष्णा रजक आज सुबह करीब छह बजे कपड़े धोने नदी में गया था। उसी दौरान वह अचानक नदी में डूब गया। घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय निवासियों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। घटना की सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। बचाव दल व्यक्ति की तलाश कर में जुट गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

सम्पर्क करें:
स्वामी : फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट
के 1-1303 आई आई टी एल निम्बस एक्सप्रेस पार्क व्यू 2 , चाई 5 गौतम बुध नगर , ग्रेटर नोएडा
पिन: २०१३१०

 

Sign Up for Our Newsletter

Phone 1: +91 8090158095,

Phone 2: +91 9506158095 

Email: admin@new.firstinformations.com

फर्स्ट इनफार्मेशन्स.कॉम की उत्पत्ति का कारण ::

“यह सर्वविदित है कि समाज की प्रगति एवं नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समय पर, सत्य और पारदर्शी सूचना का उपलब्ध होना अनिवार्य है। सूचना के अभाव में नागरिक अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने में असमर्थ रहते हैं। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनहित एवं सामाजिक कल्याण की दृष्टि से ” फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट” के अधीन “फर्स्ट इनफार्मेशन्स डांट कॉम” की स्थापना की गईं है, जो आईटी एक्ट 2000व 2021 का पालन करने के लिए स्वयं से कटिबद्ध है।

” ईस्वर हमारी रक्षा करें “

FirstInformations  @2025. All Rights Reserved.
error: Content is protected !!