• Home  
  • नागालेंड के सैनिक मयंगम रहे 14वीं नैनीताल मानसून माउंटेन मैराथन के विजेता
- उत्तराखंड - राज्य

नागालेंड के सैनिक मयंगम रहे 14वीं नैनीताल मानसून माउंटेन मैराथन के विजेता

नैनीताल, 14 सितंबर । उत्तराखंड के नैनीताल जनपद मुख्यालय में रविवार को दौड़ के प्रति समर्पित संस्था ‘रन टु लिव’ के तत्वावधान में ‘नैनीताल माउंटेन मानसून मैराथन’ (एनएम-3) के 14वें संस्करण का भव्य आयोजन किया गया। कुल 3,67,000 की पुरस्कार राशि वाली प्रतियोगिता की सबसे आकर्षक 21.1 किमी की मैराथन दौड़ मयंगम लुंगलेंग ने एक […]

नैनीताल, 14 सितंबर । उत्तराखंड के नैनीताल जनपद मुख्यालय में रविवार को दौड़ के प्रति समर्पित संस्था ‘रन टु लिव’ के तत्वावधान में ‘नैनीताल माउंटेन मानसून मैराथन’ (एनएम-3) के 14वें संस्करण का भव्य आयोजन किया गया। कुल 3,67,000 की पुरस्कार राशि वाली प्रतियोगिता की सबसे आकर्षक 21.1 किमी की मैराथन दौड़ मयंगम लुंगलेंग ने एक घंटा 17 मिनट 8 सेंकेंड में पूरी कर जीती।संतोष जोशी लगभग 1 मिनट के अंतर से दूसरे और रवि चौधरी लगभग 4 मिनट के अंतर से तीसरे स्थान पर रहे।

वहीं महिला वर्ग में अर्पिता सैनी, अनीषा, साधना, माया व अंजू प्रथम पांच स्थानों पर रहीं। अन्य वर्गों में भी प्रतियोगिता आकर्षक रही। बारिश की हल्की रिमझिम के बीच दुनिया के सबसे कठिन ट्रेकों में शामिल इस दौड़ में कई राष्ट्रीय स्तर के धावकों के साथ अफ्रीकी देश केन्या के अंतरराष्ट्रीय स्तर के धावक भी दौड़े और उन्होंने इसके रोमांच की काफी प्रशंसा की।

सामान्यतया अगस्त माह के चौथे रविवार को आयोजित होने वाली यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता इस वर्ष पहली बार उस दौरान नंदा देवी महोत्सव के कारण सितंबर माह में आयोजित हुई, लेकिन इस दौरान मानसून की रिमझिम फुहारों से माहौल इसके नाम को साकार करता रहा। प्रदेश के पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने अन्य गणमान्यजनों के साथ मैराथन प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरित किये। विशेष आकर्षण ‘रन फॉर फन’ श्रेणी में विशेष रूप से 15 प्रतिभागियों को लकी ड्रा के माध्यम से 25,000 के पुरस्कार भी दिये गये। इससे पूर्व प्रतियोगिता नैनीताल के ऐतिहासिक फ्लैट्स मैदान से प्रातः सात बजे से प्रारंभ हुई। रन टु लिव संस्था के प्रमुख-अंतर्राष्ट्रीय धावक हरीश तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता में इस वर्ष अब तक के सर्वाधिक, 21.1 किमी की दौड़ में लगभग 200, 10 किमी में लगभग 350, 5 व 4 किमी में लगभग 800 और रन फॉर में 500 यानी कुल मिलाकर लगभग 1800 धावकों ने प्रतिभाग किया।

आयोजन मे रविकांत राजू, आलोक साह, मनीष मोहन जोशी, हरीश नयाल, वासु साह व बीएस कालाकोटी सहित अनेक युवा स्वयं सेवक शामिल रहे। संचालन नवीन पांडे व हेमंत बिष्ट ने किया। इस दौरान प्रतियोगिता की थीम सांग भी पसंद किया गया।

यह रहे विजेता और हुए पुरस्कृत

21.1 किमी की दौड़ में पुरुष वर्ग में मयंगम लुंगलेंग, संतोष जोशी, रवि चौधरी, शिवा कुंडु, रॉबिन यादव, प्रमोद पाटनी, रोहित, कीनिया के पॉल केमेई, राहुल बिष्ट शीर्ष 10 स्थानों पर रहकर पुरस्कृत हुए। वहीं 5 किमी की बालकों की दौड़ में राघवेंद्र बिष्ट, कृष्ण बिष्ट, पीयूष मेर, नीरज रावत व कार्तिक बिष्ट और बालिकाओं में दिव्या मेहरा, रजनी लोधियाल, जिया महोरी, लावण्या रावत व मनीषा प्रथम 5 स्थानों पर रहे। वहीं 4 किमी की दौड़ में बालकों में साश्वत, विदित कोहली, आदर्श, हेमांक बिष्ट व हर्षित रावत तथा बालिकाओं में कनक परछे, यशस्वी घुघत्याल, जागृति, आकांक्षा व समृद्धि रावत जीते। इसी दौड़ में 45 से 55 की आयु के पुरुषों में कलम सिंह बिष्ट, सबल सिंह व समीन कोल्या और महिलाओं में कांता देवी को तथा यह दौड़ दौड़े 55 से अधिक आयु के मुकेश राणा, महेश सिंह व टीडी बिष्ट विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।

इनके अतिरिक्त 10 किमी के बालकों के वर्ग में मनोज सिंह, वीरेंद्र रावत, अमरदीप, केंगिम, आशीष रावत, पुष्कर बिष्ट, अमन बिष्ट, नीरज शर्मा, दिनेश सिंह व संतोष चंद्रा तथा बालिकाओं में रूबी कश्यप, पूजा बिष्ट, अंजली, मेघा गोस्वामी, दीपा नेगी, बीना बैड़ा, कमला, खुशी गोस्वामी, समृद्धि बिष्ट व कलावती पुरस्कृत हुए।

साथ ही 45 से 55 की आयु के वर्ग में पुरुषों में राजेंद्र प्रसाद जोशी, नंदन सिंह, सौरभ थपलियाल, अनिल यादव व महेश भट्ट तथा महिलाओं में दुर्गा पिरसाली, डॉ. ज्योति राज प्रसाद, विजय लक्ष्मी, कृतिका गर्ब्याल व नेहा लाल एवं 55 से अधिक के आयु वर्ग में पुरुषों में घनश्याम पांडे, घनानंद पांडे, दिनेश चंद्रा, अवधेश कुमार व सुरेश लोहिया तथा महिलाओं में नीमा बिष्ट, नीमा भंडारी व रेखा लोहिया क्रमशः शीर्ष स्थानों पर रहकर पुरस्कृत हुए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

सम्पर्क करें:
स्वामी : फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट
के 1-1303 आई आई टी एल निम्बस एक्सप्रेस पार्क व्यू 2 , चाई 5 गौतम बुध नगर , ग्रेटर नोएडा
पिन: २०१३१०

 

Sign Up for Our Newsletter

Phone 1: +91 8090158095,

Phone 2: +91 9506158095 

Email: admin@new.firstinformations.com

फर्स्ट इनफार्मेशन्स.कॉम की उत्पत्ति का कारण ::

“यह सर्वविदित है कि समाज की प्रगति एवं नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समय पर, सत्य और पारदर्शी सूचना का उपलब्ध होना अनिवार्य है। सूचना के अभाव में नागरिक अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने में असमर्थ रहते हैं। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनहित एवं सामाजिक कल्याण की दृष्टि से ” फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट” के अधीन “फर्स्ट इनफार्मेशन्स डांट कॉम” की स्थापना की गईं है, जो आईटी एक्ट 2000व 2021 का पालन करने के लिए स्वयं से कटिबद्ध है।

” ईस्वर हमारी रक्षा करें “

FirstInformations  @2025. All Rights Reserved.
error: Content is protected !!