• Home  
  • पेशी पर आए बंदी ने कांच पाउडर खा लिया, हालत गंभीर
- उत्तर प्रदेश - बांदा

पेशी पर आए बंदी ने कांच पाउडर खा लिया, हालत गंभीर

बांदा,। जेल में निरूद्व दुष्कर्म के आरीपी बंदी ने जेल से निकलते ही कांच पाउडर पी लिया। पेशी की दौरान हालत बिगड़ने पर पुलिस कर्मियो के हाथ पांव भूल गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत देख उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। उत्तर प्रदेश के जनपद […]

बांदा,। जेल में निरूद्व दुष्कर्म के आरीपी बंदी ने जेल से निकलते ही कांच पाउडर पी लिया। पेशी की दौरान हालत बिगड़ने पर पुलिस कर्मियो के हाथ पांव भूल गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत देख उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में अतर्रा थाना क्षेत्र के गोखिया निवासी 37 वर्षीय विजय दुष्कर्म के आरोप में वर्ष 2023 से महोबा जेल की बैरक नंबर सात में बंद है। विजय ने बताया कि उसी बैरक में मौजूद सात अन्य कैदी उसे लगातार प्रताड़ित करते थे। विजय का कहना है कि उसने कई बार इस संबंध में जेल प्रशासन से शिकायत किया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कैदियों की प्रताड़ना से वह मानसिक रूप से परेशन हो गया। उसने जान देने का मन बना लिया था। उसने गुरूवार को कांच पाउडर पीस कर रख लिया था। शुक्रवार को उसे पेशी पर अतर्रा लाने के लिए बैरक से निकाला जा रहा था। इसी बीच उसने कांच पाउडर को पानी के साथ फांक लिया था। पेशी के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। तब पुलिस कर्मियो को पता चला। पुलिस ने तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टर अभिषेक प्राणायामी ने बताया कि बंदी की हालत ठीक नहीं है। डॅाक्टरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहीं पुलिस और जेल प्रशासन मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रवीण यादव ने बताया आज महोबा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त जो जनपद महोबा कारागार में निरुद्ध है, पेशी के लिए सीजेएम कोर्ट अतर्रा लाया गया था, जहां पर अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके द्वारा बताया गया कि उसने सुबह जेल में किन्हीं कारणों से क्षुब्ध होकर कांच पी लिया था। उसके बेहतर उपचार के लिए तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। महोबा पुलिस व जेल अधीक्षक से समन्वय स्थापित करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही के लिए अवगत करा दिया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

सम्पर्क करें:
स्वामी : फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट
के 1-1303 आई आई टी एल निम्बस एक्सप्रेस पार्क व्यू 2 , चाई 5 गौतम बुध नगर , ग्रेटर नोएडा
पिन: २०१३१०

 

Sign Up for Our Newsletter

Phone 1: +91 8090158095,

Phone 2: +91 9506158095 

Email: admin@new.firstinformations.com

फर्स्ट इनफार्मेशन्स.कॉम की उत्पत्ति का कारण ::

“यह सर्वविदित है कि समाज की प्रगति एवं नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समय पर, सत्य और पारदर्शी सूचना का उपलब्ध होना अनिवार्य है। सूचना के अभाव में नागरिक अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने में असमर्थ रहते हैं। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनहित एवं सामाजिक कल्याण की दृष्टि से ” फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट” के अधीन “फर्स्ट इनफार्मेशन्स डांट कॉम” की स्थापना की गईं है, जो आईटी एक्ट 2000व 2021 का पालन करने के लिए स्वयं से कटिबद्ध है।

” ईस्वर हमारी रक्षा करें “

FirstInformations  @2025. All Rights Reserved.
error: Content is protected !!