• Home  
  • झारखंड के अधिकांश स्थानों पर 20 को बारिश की संभावना
- बिहार - राज्य

झारखंड के अधिकांश स्थानों पर 20 को बारिश की संभावना

रांची, 19 सितंबर । झारखंड के अधिकांश स्थानों पर 20 सितंबर को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी। विभाग के अनुसार इन स्थानों पर गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली […]

रांची, 19 सितंबर । झारखंड के अधिकांश स्थानों पर 20 सितंबर को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

यह जानकारी मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी। विभाग के अनुसार इन स्थानों पर गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी व्यक्ति गई है। इसे लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान में किसी प्रकार के विशेष उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री के गिरावट होने की जानकारी दी गई है।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश रामगढ़ डीवीसी में 26.6 मिमी रिकॉर्ड की गई। वहीं इस दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 34.1 डिग्री सरायकेला में और सबसे कम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया।

शुक्रवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और गुनगुनी धूप खिली रही। मौसम विभाग ने दोपहर बाद हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री, जमशेदपुर में 31.4 डिग्री, डालटेनगंज में 31.8, बोकारो में 31.4, चाईबासा में 31.2 डिग्री, खूंटी में 28.1, लोहरदगा में 27.6 डिग्री और गढ़वा में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

सम्पर्क करें:
स्वामी : फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट
के 1-1303 आई आई टी एल निम्बस एक्सप्रेस पार्क व्यू 2 , चाई 5 गौतम बुध नगर , ग्रेटर नोएडा
पिन: २०१३१०

 

Sign Up for Our Newsletter

Phone 1: +91 8090158095,

Phone 2: +91 9506158095 

Email: admin@new.firstinformations.com

फर्स्ट इनफार्मेशन्स.कॉम की उत्पत्ति का कारण ::

“यह सर्वविदित है कि समाज की प्रगति एवं नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समय पर, सत्य और पारदर्शी सूचना का उपलब्ध होना अनिवार्य है। सूचना के अभाव में नागरिक अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने में असमर्थ रहते हैं। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनहित एवं सामाजिक कल्याण की दृष्टि से ” फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट” के अधीन “फर्स्ट इनफार्मेशन्स डांट कॉम” की स्थापना की गईं है, जो आईटी एक्ट 2000व 2021 का पालन करने के लिए स्वयं से कटिबद्ध है।

” ईस्वर हमारी रक्षा करें “

FirstInformations  @2025. All Rights Reserved.
error: Content is protected !!