• Home  
  • रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया राजस्व निरीक्षक
- अपराध - बरेली

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया राजस्व निरीक्षक

बरेली, 10 अक्टूबर। भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली मंडल की टीम ने शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक अरविन्द शर्मा को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ग्राम नहरोसा थाना मदनापुर निवासी इन्द्रजीत ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली में शिकायत की थी कि उसकी ताई फुल्ला देवी के नाम दर्ज पट्टे की जमीन […]

बरेली, 10 अक्टूबर। भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली मंडल की टीम ने शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक अरविन्द शर्मा को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

ग्राम नहरोसा थाना मदनापुर निवासी इन्द्रजीत ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली में शिकायत की थी कि उसकी ताई फुल्ला देवी के नाम दर्ज पट्टे की जमीन को असंक्रमणीय से संक्रमणीय कराने के लिए राजस्व निरीक्षक अरविन्द शर्मा पांच हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं।

शिकायत की जांच के बाद टीम ने जाल बिछाया और शुक्रवार दोपहर आरोपित को तिलहर तहसील परिसर स्थित रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई। आरोपी के खिलाफ थाना रामचंद्र मिशन, शाहजहांपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने जनता से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति रिश्वतखोरी या भ्रष्टाचार का शिकार हो, तो वह पुलिस उपाधीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठनबरेली (मो. 9454405475) या प्रभारी निरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली (मो. 9454401653) पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

निरीक्षक जितेन्द्र सिंह, प्रभारी ट्रैप टीम, भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी कार्रवाई लगातार जारी है। शिकायत मिलते ही टीम ने त्वरित रूप से जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। शासन के निर्देशानुसार ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

सम्पर्क करें:
स्वामी : फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट
के 1-1303 आई आई टी एल निम्बस एक्सप्रेस पार्क व्यू 2 , चाई 5 गौतम बुध नगर , ग्रेटर नोएडा
पिन: २०१३१०

 

Sign Up for Our Newsletter

Phone 1: +91 8090158095,

Phone 2: +91 9506158095 

Email: admin@new.firstinformations.com

फर्स्ट इनफार्मेशन्स.कॉम की उत्पत्ति का कारण ::

“यह सर्वविदित है कि समाज की प्रगति एवं नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समय पर, सत्य और पारदर्शी सूचना का उपलब्ध होना अनिवार्य है। सूचना के अभाव में नागरिक अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने में असमर्थ रहते हैं। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनहित एवं सामाजिक कल्याण की दृष्टि से ” फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट” के अधीन “फर्स्ट इनफार्मेशन्स डांट कॉम” की स्थापना की गईं है, जो आईटी एक्ट 2000व 2021 का पालन करने के लिए स्वयं से कटिबद्ध है।

” ईस्वर हमारी रक्षा करें “

FirstInformations  @2025. All Rights Reserved.
error: Content is protected !!