• Home  
  • दसवीं के छात्र ने दो बच्चों का अपहरण किया, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
- अपराध - लखनऊ

दसवीं के छात्र ने दो बच्चों का अपहरण किया, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

लखनऊ, 13 सितंबर। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र में गुरुवार को अपहृत हुए दो छात्रों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर लखीमपुर खीरी से शुक्रवार काे सकुशल बरामद कर लिया है। एक अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसने 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। सहायक पुलिस आयुक्त […]

लखनऊ, 13 सितंबर। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र में गुरुवार को अपहृत हुए दो छात्रों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर लखीमपुर खीरी से शुक्रवार काे सकुशल बरामद कर लिया है। एक अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसने 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

सहायक पुलिस आयुक्त अभय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि बीजी कॉलोनी के रामलीला मैदान दो नाबालिग बच्चे अर्जुन सिंह (12) और प्रद्युमन यादव (8) का गुरुवार को अपहरण हो गया था। शुक्रवार को अपहरणकर्ता ने अर्जुन के पिता बाइक मैकेनिक संजय सिंह से बच्चों की सलामती के लिए दस लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस की पांच टीमें लगाई गई।

पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज करके शुक्रवार देरशाम को दोनों बच्चों को लखीमपुर के गोला गोकरननाथ इलाके से सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपी अपहृकरणकर्ता मूलरूप से सीतापुर और हालपता आलमबाग पटेलनगर निवासी विजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह कक्षा दस का छात्र है और रुपये के लालच में आकर बच्चों को अपने साथ लेकर गया था।

श्री सिंह ने बताया कि अर्जुन सिंह ​के पिता संजय सिंह (बाइक मैकेनिक) और प्रद्युम्न यादव के पिता संजय यादव, जो ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। सकुशल बच्चों को बरामदगी के बाद परिजनों ने पुलिस का आभार प्रकट किया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।-

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

सम्पर्क करें:
स्वामी : फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट
के 1-1303 आई आई टी एल निम्बस एक्सप्रेस पार्क व्यू 2 , चाई 5 गौतम बुध नगर , ग्रेटर नोएडा
पिन: २०१३१०

 

Sign Up for Our Newsletter

Phone 1: +91 8090158095,

Phone 2: +91 9506158095 

Email: admin@new.firstinformations.com

फर्स्ट इनफार्मेशन्स.कॉम की उत्पत्ति का कारण ::

“यह सर्वविदित है कि समाज की प्रगति एवं नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समय पर, सत्य और पारदर्शी सूचना का उपलब्ध होना अनिवार्य है। सूचना के अभाव में नागरिक अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने में असमर्थ रहते हैं। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनहित एवं सामाजिक कल्याण की दृष्टि से ” फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट” के अधीन “फर्स्ट इनफार्मेशन्स डांट कॉम” की स्थापना की गईं है, जो आईटी एक्ट 2000व 2021 का पालन करने के लिए स्वयं से कटिबद्ध है।

” ईस्वर हमारी रक्षा करें “

FirstInformations  @2025. All Rights Reserved.
error: Content is protected !!