• Home  
  • सुमित और संदीप ने दिलाया भारत को दो स्वर्ण, पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत
- राष्ट्रीय

सुमित और संदीप ने दिलाया भारत को दो स्वर्ण, पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत

नई दिल्ली,। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जारी इंडियनऑयल नई दिल्ली 2025 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन मंगलवार की शाम भारत के लिए ऐतिहासिक रही। सुमित अंतिल ने पुरुषों की भाला फेंक F64 और संदीप सिंह सरगर ने F44 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का परचम बुलंद किया। टोक्यो पैरालंपिक और दो बार […]

नई दिल्ली,। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जारी इंडियनऑयल नई दिल्ली 2025 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन मंगलवार की शाम भारत के लिए ऐतिहासिक रही। सुमित अंतिल ने पुरुषों की भाला फेंक F64 और संदीप सिंह सरगर ने F44 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का परचम बुलंद किया।

टोक्यो पैरालंपिक और दो बार के विश्व चैंपियन सुमित अंतिल ने इस बार भी कमाल दिखाया। शुरुआती चार प्रयासों में लगातार 65 मीटर से अधिक दूरी पर भाला फेंकने के बाद उन्होंने पाँचवें प्रयास में 71.37 मीटर का नया चैंपियनशिप रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पक्का किया। यह उनकी लगातार तीसरी विश्व चैंपियनशिप जीत है।

दूसरी ओर, संदीप सिंह सरगर ने रोमांचक मुकाबले में 62.82 मीटर का थ्रो कर भारत को दूसरा स्वर्ण दिलाया। संदीप ने पिछले वर्ष इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। इस बार उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से भारत को 1-2 की बढ़त दिलाई।

दिन की प्रतियोगिताओं में ब्राजील के एडेनिलसन रॉबर्टो ने 62.36 मीटर का थ्रो कर F42 वर्ग का विश्व रिकॉर्ड बनाया और कांस्य पदक जीता। वहीं ग्रीस और पोलैंड के एथलीटों ने ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में नए विश्व रिकॉर्ड स्थापित किए।

मंगलवार शाम तक ब्राज़ील 7 स्वर्ण, 14 रजत और 6 कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर है। पोलैंड (6-1-5) दूसरे और चीन (5-7-4) तीसरे स्थान पर हैं। भारत ने सुमित और संदीप की उपलब्धियों से कुल 4 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य के साथ चौथे स्थान पर मजबूती से कदम जमाए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

सम्पर्क करें:
स्वामी : फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट
के 1-1303 आई आई टी एल निम्बस एक्सप्रेस पार्क व्यू 2 , चाई 5 गौतम बुध नगर , ग्रेटर नोएडा
पिन: २०१३१०

 

Sign Up for Our Newsletter

Phone 1: +91 8090158095,

Phone 2: +91 9506158095 

Email: admin@new.firstinformations.com

फर्स्ट इनफार्मेशन्स.कॉम की उत्पत्ति का कारण ::

“यह सर्वविदित है कि समाज की प्रगति एवं नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समय पर, सत्य और पारदर्शी सूचना का उपलब्ध होना अनिवार्य है। सूचना के अभाव में नागरिक अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने में असमर्थ रहते हैं। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनहित एवं सामाजिक कल्याण की दृष्टि से ” फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट” के अधीन “फर्स्ट इनफार्मेशन्स डांट कॉम” की स्थापना की गईं है, जो आईटी एक्ट 2000व 2021 का पालन करने के लिए स्वयं से कटिबद्ध है।

” ईस्वर हमारी रक्षा करें “

FirstInformations  @2025. All Rights Reserved.
error: Content is protected !!