• Home  
  • भारतीय युवक संघ इस बार कंबोडिया का अंकोरवाट मंदिर का बना रहा पंडाल
- झारखंड - राज्य

भारतीय युवक संघ इस बार कंबोडिया का अंकोरवाट मंदिर का बना रहा पंडाल

रांची, 15 सितंबर। झारखंड के विभिन्न जिलों में दुर्गा पूजा को लेकर जोर शोर से तैयारी चल रही है। इस बार 22 सितंबर से शुरू हो रहे दुर्गोत्सव को खास बनाने में पूजा समितियां जुटी हुई हैं। दुर्गोत्सव को लेकर एक से बढ़कर एक पूजा पंडाल राजधानी रांची में तैयार किए जा रहे हैं। इसी […]

रांची, 15 सितंबर। झारखंड के विभिन्न जिलों में दुर्गा पूजा को लेकर जोर शोर से तैयारी चल रही है।

इस बार 22 सितंबर से शुरू हो रहे दुर्गोत्सव को खास बनाने में पूजा समितियां जुटी हुई हैं। दुर्गोत्सव को लेकर एक से बढ़कर एक पूजा पंडाल राजधानी रांची में तैयार किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में रांची के अपर बाजार के बकरी बाजार स्थित भारतीय युवक संघ इस वर्ष यहां का पंडाल कंबोडिया के प्रसिद्ध अंकोरवाट मंदिर बना रहा है। दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान यह पंडाल दर्शकों को खास तौर पर आकर्षित करेगा। अत्याधुनिक लाइटिंग का प्रयोग होगा। पंडाल में खास नक्काशी भी श्रद्धालुओं को नजर आएगी।

बकरी बाजार भारतीय युवक संघ के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने सोमवार को बताया कि पंडाल का निर्माण 14,400 वर्गफुट पर जारी है। निर्माण लागत करीब 70 लाख रुपये है।

पंडाल की ऊंचाई 110 फीट होगी। निर्माण में प्राकृतिक पाठ काठी, मलाई काठी, होगला पत्ता, पाम पत्ता, बुलेन रस्सी, त्रिपुरा मैट, मदुर काठी जैसे चीजों का उपयोग किया जा रहा है। उद्घाटन 26 सिंतबर को होगा। प्रतिमा निर्माण की लागत चार लाख पंडाल के अंदर माता की भव्य प्रतिमा के साथ अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा बनाने में मूर्तिकार जुटे हुए हैं। प्रतिमा की उंचाई 26 फीट होगी। प्रतिमा निर्माण की लागत चार लाख रुपये है। इस बार प्रतिमा के लिए आभूषण प्राकृतिक होंगे। पूजा परिसर के एक ओर मेला में व्यंजन से लेकर झूला, खिलौने के दुकान और विविध स्टॉल रहेंगे।

उन्होंने बताया कि पूजा को सफल बनाने के लिए उपाध्यक्ष मदन बगड़िया, अरविंद चौधरी, रमेश अग्रवाल, अमर पोद्दार, मुकेश जालान, सचिव रवि राहोत्गी,

सहसचिव किशन मोदी, कमल जालान (बंकट), राजेश बुधिया,पवन जालान, विकास अग्रवाल, सिद्धांत तोदी, विवेक अग्रवाल, मनीष अडूकिया, अमित सोनी, और कोषाध्यक्ष सत्येंद्र जलन (मंटू), सहकोषाध्यक्ष संजय चौधरी, ललित सोढाणी, प्रवक्ता अमित प्रकाश बजाज एवं सहप्रवक्ता सौरभ चौधरी, दीपक गोयंका और दीपक चौधरी सहित अन्य जुटे हुए है।

उल्लेखनीय है कि यहां सन 1958 से लगातार भव्य दुर्गा पूजा आयोजित हो रहा है

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

सम्पर्क करें:
स्वामी : फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट
के 1-1303 आई आई टी एल निम्बस एक्सप्रेस पार्क व्यू 2 , चाई 5 गौतम बुध नगर , ग्रेटर नोएडा
पिन: २०१३१०

 

Sign Up for Our Newsletter

Phone 1: +91 8090158095,

Phone 2: +91 9506158095 

Email: admin@new.firstinformations.com

फर्स्ट इनफार्मेशन्स.कॉम की उत्पत्ति का कारण ::

“यह सर्वविदित है कि समाज की प्रगति एवं नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समय पर, सत्य और पारदर्शी सूचना का उपलब्ध होना अनिवार्य है। सूचना के अभाव में नागरिक अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने में असमर्थ रहते हैं। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनहित एवं सामाजिक कल्याण की दृष्टि से ” फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट” के अधीन “फर्स्ट इनफार्मेशन्स डांट कॉम” की स्थापना की गईं है, जो आईटी एक्ट 2000व 2021 का पालन करने के लिए स्वयं से कटिबद्ध है।

” ईस्वर हमारी रक्षा करें “

FirstInformations  @2025. All Rights Reserved.
error: Content is protected !!