• Home  
  • बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद पर बवाल, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस
- उत्तर प्रदेश - बरेली

बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद पर बवाल, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस

बरेली,। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शुक्रवार काे जुमे की नमाज के बाद ‘आई लव मोहम्मद’ के विवाद को लेकर बवाल हो गया।पुलिस ने जब बिगड़ी स्थिति काे नियत्रंण करने का प्रयास किया ताे प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरु कर दिया। पुलिस ने उपद्रवियों को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के […]

बरेली,। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शुक्रवार काे जुमे की नमाज के बाद ‘आई लव मोहम्मद’ के विवाद को लेकर बवाल हो गया।पुलिस ने जब बिगड़ी स्थिति काे नियत्रंण करने का प्रयास किया ताे प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरु कर दिया। पुलिस ने उपद्रवियों को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। इस दाैरान पुलिस और जिले के अधिकारियाें ने भी फाेर्स के साथ माेर्चा संभाला। एहतियातन फाेर्स तैनात कर ड्राेन से निगरानी की जा रही है। पुलिस ने कई उपद्रवियाें काे चिन्हित कर गिरफ्तार किया है।

डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि बरेली में मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर मुस्लिम नौजवान इस्लामिया मैदान में इकट्ठा होने जा रहे थे। उनका मकसद ‘आई लव मोहम्मद’ के मुद्दे पर प्रशासन को ज्ञापन सौंपना था। इसके पूर्व कानपुर में पुलिस ने 4 सितंबर को बारावफात पर कई मुस्लिम नौजवानों को ‘आई लव मोहम्मद’ का पोस्टर बैनर लगाने पर गिरफ्तार किया था।

इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार काे जुमे की नमाज के बाद विरोध दर्ज कराने जा रहे लाेगाें को पुलिस ने रोकने की कोशिश की।वहीं प्रशासन की ओर से अनुमति रद्द होने के बावजूद सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। खलील स्कूल के पास भीड़ ने बैनर-झंडे लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस बीच कुछ शरारती तत्व माहौल काे खराब करने की कोशिश की। देखते ही देखते माहौल गरमा गया। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरु कर दिया। इसके बाद भीड़ में शामिल उपद्रवियों ने दो बाइक भी तोड़ दीं और एक दुकान में तोड़फोड़ की। तब पुलिस ने उपद्रवियों को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। अचानक हुए इस बवाल से आलमगिरीगंज, बांसमंडी, बड़ा बाजार, कुतुबखाना और बिहारीपुर में दुकानों के शटर गिरने लगे। सड़क पर जगह-जगह पत्थर, टूटी चप्पलें और वाहनों के शीशे बिखरे पड़े थे। भगदड़ का आलम यह रहा कि खलील तिराहे से बिहारीपुर चौकी तक हालात बेकाबू हो गए। इस बीच कई बार भीड़ लौटने की कोशिश करती रही, लेकिन पुलिस ने सख्ती से खदेड़ दिया।

वहीं माैके पर डीएम अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य समेत आला अधिकारी मौके पर डटे रहे और खुद मोर्चा संभाला। शहर के चौराहों और गलियों में भारी पुलिस बल तैनात के साथ ही शहर पुलिस छावनी में तब्दील है। इसके साथ ही अतिरिक्त फोर्स की भी तैनाती की गई है।

फिलहाल, इलाके की ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। जुमे की नमाज के मद्देनजर यूपी पुलिस पहले से ही अलर्ट पर थी। मस्जिदों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और वाहनों की चेकिंग भी चल रही है।

दूसरी ओर, दंगे की आशंका के मद्देनजर श्यामगंज और कोहाड़ापीर से गुजरने वाली रोडवेज बसों का संचालन रोक दिया गया। अफवाहों और उपद्रव की दहशत से बाजार भी बंद हो गए। पुलिस बार-बार मुनादी कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही थी। अधिकारियों ने साफ कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पुलिस-प्रशासन की तत्परता से हालात तो काबू में आ गए, लेकिन इलाके में तनाव और दहशत अब भी बनी हुई है। —————–

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

सम्पर्क करें:
स्वामी : फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट
के 1-1303 आई आई टी एल निम्बस एक्सप्रेस पार्क व्यू 2 , चाई 5 गौतम बुध नगर , ग्रेटर नोएडा
पिन: २०१३१०

 

Sign Up for Our Newsletter

Phone 1: +91 8090158095,

Phone 2: +91 9506158095 

Email: admin@new.firstinformations.com

फर्स्ट इनफार्मेशन्स.कॉम की उत्पत्ति का कारण ::

“यह सर्वविदित है कि समाज की प्रगति एवं नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समय पर, सत्य और पारदर्शी सूचना का उपलब्ध होना अनिवार्य है। सूचना के अभाव में नागरिक अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने में असमर्थ रहते हैं। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनहित एवं सामाजिक कल्याण की दृष्टि से ” फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट” के अधीन “फर्स्ट इनफार्मेशन्स डांट कॉम” की स्थापना की गईं है, जो आईटी एक्ट 2000व 2021 का पालन करने के लिए स्वयं से कटिबद्ध है।

” ईस्वर हमारी रक्षा करें “

FirstInformations  @2025. All Rights Reserved.
error: Content is protected !!