• Home  
  • दक्षिण भारत के सुपरस्टार ममूटी के पास है 369 कारों का कलेक्शन
- फ़िल्मी दुनिया

दक्षिण भारत के सुपरस्टार ममूटी के पास है 369 कारों का कलेक्शन

एक गाड़ी को चलाने के बाद फिर एक साल बाद आता है उसका नंबर भारतीय फिल्म जगत से जुड़े लोगों खासकर अभिनेता, अभिनेत्रियों और गायकों को अजीबो गरीब शौक होता है। किसी को बहुत से कपड़े पहनने का शौक होता है, तो किसी को महंगा से महंगा सामान और मोबाइल तो किसी को जगह-जगह जगह […]

एक गाड़ी को चलाने के बाद फिर एक साल बाद आता है उसका नंबर

भारतीय फिल्म जगत से जुड़े लोगों खासकर अभिनेता, अभिनेत्रियों और गायकों को अजीबो गरीब शौक होता है। किसी को बहुत से कपड़े पहनने का शौक होता है, तो किसी को महंगा से महंगा सामान और मोबाइल तो किसी को जगह-जगह जगह घूमने का, कोई खाने का शौकीन होता तो किसी को बहुत सी कार रखने का शौक होता है। सदी के महानायक अभिताभ बच्चन के पास भी बहुत सी कारें हैं। बॉलीवुड में कई स्टार अभिनेता ऐसे हैं, जिन्हें महंगी बाइक, फोन, जूते और कपड़े पहनना पसंद है, लेकिन यहां दक्षिण भारत के एक ऐसे सुपरस्टार अभिनेता के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिन्हें महंगी कारों का बहुत शौक है, उनके कार कलेक्शन के बारे में सुनकर आप चकित हो जाएंगे।

दक्षिण भारत के फिल्मी पर्दे के सुपरस्टार ममूटी को कार रखने का शौक है। उनके पास 369 कारें हैं। 74 वर्षीय अभिनेता ममूटी ने मलयालम और तमिल फिल्मों में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्हें अलग-अलग महंगी कारों का बहुत शौक है। उनके पास 15-20 नहीं बल्कि 369 कारों का कलेक्शन है। इनमें सबसे सस्ती से लेकर सबसे महंगी कार तक हैं यानी हर तरह की कारें शामिल हैं। कुछ साल पहले ममूटी ने देश की पहली मारुति-800 खरीदने की इच्छा जताई थी। ममूटी ने अपनी कारों के लिए एक अलग गैराज भी बनवाया है, वह ज़्यादातर समय अपनी कार खुद चलाकर घूमना पसंद करते हैं।

दक्षिण भारत के सुपरस्टार ममूटी का जन्मदिन आज 7 सितंबर 1951 को हुआ था। उनका जन्म केरल के चंदिरूर में हुआ था और उनका पूरा नाम मुहम्मद कुट्टी पानापराम्बिल इस्माइल है। वह मलयालम सिनेमा के सबसे सम्मानित और प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक हैं। ममूटी के जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनके कलेक्शन में कौन-कौन सी कारें शामिल हैं। मेगास्टार ममूटी के कलेक्शन की नई कार जगुआर XJ-L (कैवियर) है।

ममूटी ने इसके दोनों वर्जन (पेट्रोल-डीजल) खरीदे हैं। इतना ही नहीं, उनका रजिस्ट्रेशन नंबर (KL7BT369) भी उनके 369 कलेक्शन पर आधारित है। उनकी ज्यादातर कारों का नंबर 369 ही होता है। इसके अलावा, ममूटी के कलेक्शन में टोयोटा लैंड क्रूजर LC200, फेरारी, मर्सिडीज और ऑडी के कई मॉडल, पोर्श, टोयोटा फॉर्च्यूनर, मिनी कूपर S, F10 BMW 530D और 525D, E46 BMW M3, मित्सुबिशी पजेरो स्पोर्ट, वोक्सवैगन पसाट X2 और कई एसयूवी शामिल हैं। ममूटी के पास एक आयशर कारवां भी है।

दिलचस्प बात यह है कि ममूटी ऑडी खरीदने वाले दक्षिण के पहले स्टार भी कहे जाते हैं। ममूटी को देश की सबसे लोकप्रिय कार, मारुति, से खासा लगाव है, उन्होंने अपनी पहली कार मारुति के रूप में खरीदी थी, और उनकी 369 कारों में से अभी भी उनके पास मारुति के तीन मॉडल हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

सम्पर्क करें:
स्वामी : फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट
के 1-1303 आई आई टी एल निम्बस एक्सप्रेस पार्क व्यू 2 , चाई 5 गौतम बुध नगर , ग्रेटर नोएडा
पिन: २०१३१०

 

Sign Up for Our Newsletter

Phone 1: +91 8090158095,

Phone 2: +91 9506158095 

Email: admin@new.firstinformations.com

फर्स्ट इनफार्मेशन्स.कॉम की उत्पत्ति का कारण ::

“यह सर्वविदित है कि समाज की प्रगति एवं नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समय पर, सत्य और पारदर्शी सूचना का उपलब्ध होना अनिवार्य है। सूचना के अभाव में नागरिक अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने में असमर्थ रहते हैं। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनहित एवं सामाजिक कल्याण की दृष्टि से ” फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट” के अधीन “फर्स्ट इनफार्मेशन्स डांट कॉम” की स्थापना की गईं है, जो आईटी एक्ट 2000व 2021 का पालन करने के लिए स्वयं से कटिबद्ध है।

” ईस्वर हमारी रक्षा करें “

FirstInformations  @2025. All Rights Reserved.
error: Content is protected !!