• Home  
  • बिहार के अररिया जिले में तेजाब से हमला,दस युवक झुलसे,अस्पताल में भर्ती
- बिहार - राज्य

बिहार के अररिया जिले में तेजाब से हमला,दस युवक झुलसे,अस्पताल में भर्ती

अररिया 18 सितम्बर। अररिया में बीती रात तेजाब से युवकों पर हमला किया गया,जिसमें दस युवक झुलस गए। इनमे से तीन की हालत नाजुक थी और उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।घटना आरएस थाना क्षेत्र के धामा पंचायत के मटियारी गांव के वार्ड संख्या एक की बताई जाती है। मामले […]

अररिया 18 सितम्बर। अररिया में बीती रात तेजाब से युवकों पर हमला किया गया,जिसमें दस युवक झुलस गए। इनमे से तीन की हालत नाजुक थी और उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।घटना आरएस थाना क्षेत्र के धामा पंचायत के मटियारी गांव के वार्ड संख्या एक की बताई जाती है।

मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है।तेजाब कांड से झुलसे युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल और महादेव चौक स्थित निजी आंखों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गई है।सदर एसडीपीओ समेत नगर थाना और आरएस थाना पुलिस कैंप कर रही है।गांव में भारी मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है।

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार धामा पंचायत के मटियारी वार्ड संख्या एक में रंजीत यादव के घर पर कुछ युवक जमा थे और स्मैक का नशा कर रहे थे।इसी दौरान रंजीत यादव मौके पर पहुंचा और स्मैक का नशा करने वाले युवकों को समझा बुझाकर वापस लौट गया।रंजीत यादव के मौके से लौटने के बाद स्मैक का नशा करने वाले युवकों ने रंजीत यादव के भांजा की साइकिल को तोड़ दिया और गाली गलौज करने लगे,जिसकी जानकारी मिलने के बाद मौके पर ग्रामीण जमा हो गए।मौके पर ग्रामीणों को पहुंचने के बाद युवकों ने कमरे का दरवाजा बंद कर उसमें कैद हो गए।इसी बीच जमा लोगों ने नशेबाज कमरे में बंद युवकों के ऊपर तेजाब से हमला कर दिया,जिसमें करीबन दस युवक तेजाब से झुलस गए।जिसमें तीन की हालत नाजुक है।

आनन फानन में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के मदद से जख्मी युवकों को अररिया सदर अस्पताल और महादेव चौक स्थित आंख के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।कई युवकों के आंख में भी तेजाब चले जाने के कारण उनकी रोशनी चली जाने की बात कही जा रही है।तेजाब के जलन से सभी युवक तड़प रहे थे।सदर अस्पताल में सभी जख्मियों का प्राथमिक इलाज किया गया।तीन की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया है।

घायलों में कुमोद यादव पिता शिव नारायण यादव,पंकज यादव पिता चंद्रमोहन यादव,रंजीत यादव पिता चंद्रमोहन यादव,प्रेमसागर पिता रंजीत यादव,सिंटू यादव पिता जयप्रकाश यादव,दीपक कुमार पिता नारायण यादव,नवीन कुमार पिता बीरेंद्र यादव,चंचला देवी पति मोती यादव,मुन्ना यादव पिता स्व. फ़ुतुमलाल यादव,शिवनारायण यादव पिता स्व. फ़ुतुमलाल यादव हैं।सभी घायल धामा पंचायत के मटियारी वार्ड संख्या एक के ही रहने वाले हैं।

अस्पताल पहुंचे धामा पंचायत के सरपंच सिकंदर ने बताया कि जब उन्हें सूचना मिली कि तेजाब से हमला के कारण कई युवक झुलस गए हैं तो वे मौके पर पहुंचकर पुलिस के वरीय अधिकारियों को सूचना दी और फिर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है,जिनसे पूछताछ की जा रही है।मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से आवेदन थाना में दिए जाने की बात कही जा रही है।आवेदनकर्ता जयप्रकाश यादव पिता फ़ुतुमलाल ने महेश साह,प्रभु साह,राजा साह,रवि साह को नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया है।जिसमें उन्होंने तेजाब से हमला कर एक दर्जन से अधिक युवकों को घायल कर देने की बात कही है।

मामले में एसपी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि सदर एसडीपीओ सुशील कुमार मामले की खुद से मॉनिटरिंग कर रहे हैं।गांव में पुलिस बलों की तैनाती है।घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और उन्हें समुचित सहायता मुहैया कराई जा रही है।स्थिति अभी नियंत्रण में है।कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है,जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

सम्पर्क करें:
स्वामी : फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट
के 1-1303 आई आई टी एल निम्बस एक्सप्रेस पार्क व्यू 2 , चाई 5 गौतम बुध नगर , ग्रेटर नोएडा
पिन: २०१३१०

 

Sign Up for Our Newsletter

Phone 1: +91 8090158095,

Phone 2: +91 9506158095 

Email: admin@new.firstinformations.com

फर्स्ट इनफार्मेशन्स.कॉम की उत्पत्ति का कारण ::

“यह सर्वविदित है कि समाज की प्रगति एवं नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समय पर, सत्य और पारदर्शी सूचना का उपलब्ध होना अनिवार्य है। सूचना के अभाव में नागरिक अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने में असमर्थ रहते हैं। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनहित एवं सामाजिक कल्याण की दृष्टि से ” फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट” के अधीन “फर्स्ट इनफार्मेशन्स डांट कॉम” की स्थापना की गईं है, जो आईटी एक्ट 2000व 2021 का पालन करने के लिए स्वयं से कटिबद्ध है।

” ईस्वर हमारी रक्षा करें “

FirstInformations  @2025. All Rights Reserved.
error: Content is protected !!
Your license hasn’t been activated yet. Activate it now!