• Home  
  • आजमगढ़ मे सवालों के घेरे मे है अपराधियों के प्रति मौजूद जीरो टॉलरन्स की नीति!
- अपराध - उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ मे सवालों के घेरे मे है अपराधियों के प्रति मौजूद जीरो टॉलरन्स की नीति!

आजमगढ़ । जिले मे बीते कई दिनों से घटित हो रही आपराधिक घटनाओ के कारण अपराधियों के प्रति मौजूद जीरो टॉलरन्स की नीति पर सवाल उठने लगा हैं। सीधारी इलाके मे घटित आज की नई घटना ने इलाकई लोगो को परेशान कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार के अनुसार बीते दिनों सिधारी इलाके मे एक […]


आजमगढ़ । जिले मे बीते कई दिनों से घटित हो रही आपराधिक घटनाओ के कारण अपराधियों के प्रति मौजूद जीरो टॉलरन्स की नीति पर सवाल उठने लगा हैं। सीधारी इलाके मे घटित आज की नई घटना ने इलाकई लोगो को परेशान कर दिया।


पुलिस सूत्रों के अनुसार के अनुसार बीते दिनों सिधारी इलाके मे एक बच्चे की नृशंस हत्या और देवगाँव कातेवाली अन्तर्गत प्रेमी और प्रेमिका को दिन दहाड़े गोली मारे जाने की घटित घटनाओं ने जिले मे अपराधियों के प्रति मौजूद जीरो टॉलरन्स की नीति को जिस तरह से हिलाने का काम किया उससे सरकार की अपराधियों के प्रति मौजूद जीरो टॉलरन्स नीति पर सवाल किया जाने लगा हैं।

बताते चले कि 28 सितम्बर को सुबह बेखौफ कुछ दंबग, अपराधिक व मनबढ़ किस्म के लड़कों ने थाना सिधारी अन्तर्गत विशुनपुर राजमंदिर उर्फ लीलापुर गांव के निवासी रविशंकर पाठक उर्फ रोशन पुत्र राजेन्द्र पाठक को एक पुरानी रंजिश के कारण उनकी दुकान में घुसकर दिन दहाड़े लाठी-डण्डे से मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया है।

किसी तरह से रविशंकर उर्फ रोशन ने भाग कर अपनी जान बचाई है। जाते-जाते अपराधियों ने जान से मारने की धमकी भी दिया। इस प्रकरण में ग्राम चकदीना खाँ, थाना-सिधारी के चार व एक अन्य लोगों के विरूद्ध थाने में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।


👉 यदि स्थानीय पुलिस समय से सक्रिय होती और अपराधियों पर सख्ती से कार्यवाही करती तो सभी प्रकार की अपराधिक घटनाओं के पुनरावृत्ति रोकी जा सकती थी। जिले मे मौजूद जीरो टॉलरन्स की नीति पर इधर कई दिनों मे हुई आपराधिक घटनाओ ने सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया हैं ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

सम्पर्क करें:
स्वामी : फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट
के 1-1303 आई आई टी एल निम्बस एक्सप्रेस पार्क व्यू 2 , चाई 5 गौतम बुध नगर , ग्रेटर नोएडा
पिन: २०१३१०

 

Sign Up for Our Newsletter

Phone 1: +91 8090158095,

Phone 2: +91 9506158095 

Email: admin@new.firstinformations.com

फर्स्ट इनफार्मेशन्स.कॉम की उत्पत्ति का कारण ::

“यह सर्वविदित है कि समाज की प्रगति एवं नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समय पर, सत्य और पारदर्शी सूचना का उपलब्ध होना अनिवार्य है। सूचना के अभाव में नागरिक अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने में असमर्थ रहते हैं। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनहित एवं सामाजिक कल्याण की दृष्टि से ” फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट” के अधीन “फर्स्ट इनफार्मेशन्स डांट कॉम” की स्थापना की गईं है, जो आईटी एक्ट 2000व 2021 का पालन करने के लिए स्वयं से कटिबद्ध है।

” ईस्वर हमारी रक्षा करें “

FirstInformations  @2025. All Rights Reserved.
error: Content is protected !!
Your license hasn’t been activated yet. Activate it now!