• Home  
  • सीबीआई ने डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड पर देशभर में मारे छापे, 6 राज्यों में 40 ठिकानों पर कार्रवाई
- राष्ट्रीय

सीबीआई ने डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड पर देशभर में मारे छापे, 6 राज्यों में 40 ठिकानों पर कार्रवाई

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को ‘ऑपरेशन चक्र-V’ के तहत देशभर में करीब 40 ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी डिजिटल अरेस्ट से जुड़े ट्रांसनेशनल साइबर फ्रॉड मामले में की गई, जिसमें दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, केरल और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। सीबीआई के […]

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को ‘ऑपरेशन चक्र-V’ के तहत देशभर में करीब 40 ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी डिजिटल अरेस्ट से जुड़े ट्रांसनेशनल साइबर फ्रॉड मामले में की गई, जिसमें दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, केरल और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

सीबीआई के अनुसार, यह कार्रवाई ऐसे संगठित साइबर नेटवर्क के खिलाफ की गई जो “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे थे। एजेंसी ने यह एफआईआर गृह मंत्रालय के आई4सी के एनसीआरपी पोर्टल पर नौ अलग-अलग पीड़ितों की शिकायतों के आधार पर दर्ज की थी।

जांच में सामने आया कि आरोपित विदेशी ठिकानों जिसमें विशेष रूप से कंबोडिया से ऑपरेट कर रहे थे और भारत में मौजूद “म्यूल अकाउंट” धारकों की मदद से अपराध की रकम का लेयरिंग और ट्रांसफर कर रहे थे। सीबीआई ने करीब 15 हजार से अधिक आईपी एड्रेस का विश्लेषण कर पाया कि ठगी की रकम का एक हिस्सा भारत में निकाला गया, जबकि शेष रकम विदेश भेजी गई और वहां से एटीएम के जरिए निकाली गई।

छापेमारी के दौरान सीबीआई ने डिजिटल डिवाइस, केवाईसी दस्तावेज, सिम कार्ड और व्हाट्सएप चैट जैसे अहम सबूत बरामद किए हैं। इन दस्तावेजों की जांच कर एजेंसी घरेलू नेटवर्क और विदेशी साजिशकर्ताओं के बीच की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

सम्पर्क करें:
स्वामी : फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट
के 1-1303 आई आई टी एल निम्बस एक्सप्रेस पार्क व्यू 2 , चाई 5 गौतम बुध नगर , ग्रेटर नोएडा
पिन: २०१३१०

 

Sign Up for Our Newsletter

Phone 1: +91 8090158095,

Phone 2: +91 9506158095 

Email: admin@new.firstinformations.com

फर्स्ट इनफार्मेशन्स.कॉम की उत्पत्ति का कारण ::

“यह सर्वविदित है कि समाज की प्रगति एवं नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समय पर, सत्य और पारदर्शी सूचना का उपलब्ध होना अनिवार्य है। सूचना के अभाव में नागरिक अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने में असमर्थ रहते हैं। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनहित एवं सामाजिक कल्याण की दृष्टि से ” फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट” के अधीन “फर्स्ट इनफार्मेशन्स डांट कॉम” की स्थापना की गईं है, जो आईटी एक्ट 2000व 2021 का पालन करने के लिए स्वयं से कटिबद्ध है।

” ईस्वर हमारी रक्षा करें “

FirstInformations  @2025. All Rights Reserved.
error: Content is protected !!
Your license hasn’t been activated yet. Activate it now!