• Home  
  • हिमाचल के 71 विद्यार्थी “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के तहत केरल रवाना, पहली बार करेंगे हवाई यात्रा
- राज्य - हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के 71 विद्यार्थी “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के तहत केरल रवाना, पहली बार करेंगे हवाई यात्रा

शिमला, 11 अक्टूबर (हि.स.)। “एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 71 विद्यार्थी शनिवार को केरल के लिए रवाना हुए। यह यात्रा समग्र शिक्षा अभियान के तहत आयोजित की जा रही है। इस दल में शिमला, किन्नौर, सोलन और लाहौल-स्पीति जिलों के विद्यार्थी शामिल हैं, जिनमें 50 लड़कियां और […]

शिमला, 11 अक्टूबर (हि.स.)। “एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 71 विद्यार्थी शनिवार को केरल के लिए रवाना हुए। यह यात्रा समग्र शिक्षा अभियान के तहत आयोजित की जा रही है। इस दल में शिमला, किन्नौर, सोलन और लाहौल-स्पीति जिलों के विद्यार्थी शामिल हैं, जिनमें 50 लड़कियां और 21 लड़के हैं। यात्रा 11 से 15 अक्तूबर तक चलेगी। विशेष बात यह है कि इन विद्यार्थियों में अधिकांश पहली बार हवाई यात्रा करेंगे।

समग्र शिक्षा के निदेशक राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस यात्रा में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की राज्य समन्वयक वर्षा सूद सहित आठ एस्कॉर्ट शिक्षक भी साथ गए हैं। शनिवार को शिमला से रवाना हुए विद्यार्थियों ने पहले चंडीगढ़ के छतबीर जू का दौरा किया और वहां वन्य जीवन को करीब से देखा। इसके बाद यह दल चंडीगढ़ से हवाई मार्ग द्वारा केरल के लिए रवाना होगा।

उन्होंने कहा कि “एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम की शुरुआत 31 अक्तूबर 2015 को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर की गई थी। इसका उद्देश्य विभिन्न राज्यों की संस्कृति, परंपराओं और जीवनशैली के आदान-प्रदान के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है। इस कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश को केरल राज्य के साथ जोड़ा गया है। दोनों राज्यों के स्कूली बच्चों के बीच परस्पर यात्राएं आयोजित की जा रही हैं, ताकि वे एक-दूसरे की संस्कृति और जीवन मूल्यों को समझ सकें।

उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि पूरे देश में हिमाचल पहला राज्य बना है, जहां के स्कूली बच्चों को “एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत हवाई यात्रा का अवसर मिला है। बच्चों के लिए यह अनुभव उत्साह, रोमांच और गर्व से भरा है। यह यात्रा उनके आत्मविश्वास, ज्ञान और दृष्टिकोण को विस्तृत करने का एक अनूठा अवसर साबित होगी।

उन्होंने बताया कि समग्र शिक्षा के तहत शिक्षकों और विद्यार्थियों को देश और विदेश की शैक्षणिक यात्राओं का अवसर दिया जा रहा है। हाल ही में शिक्षकों के लिए सिंगापुर की एक्सपोजर विजिट आयोजित की गई थी और मेधावी ग्रामीण विद्यार्थियों को सिंगापुर और कंबोडिया की शैक्षणिक यात्रा पर भेजा गया था। इसी कड़ी में अब यह केरल यात्रा बच्चों के लिए सीखने और जीवन दृष्टिकोण बदलने का एक उत्कृष्ट अवसर साबित होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

सम्पर्क करें:
स्वामी : फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट
के 1-1303 आई आई टी एल निम्बस एक्सप्रेस पार्क व्यू 2 , चाई 5 गौतम बुध नगर , ग्रेटर नोएडा
पिन: २०१३१०

 

Sign Up for Our Newsletter

Phone 1: +91 8090158095,

Phone 2: +91 9506158095 

Email: admin@new.firstinformations.com

फर्स्ट इनफार्मेशन्स.कॉम की उत्पत्ति का कारण ::

“यह सर्वविदित है कि समाज की प्रगति एवं नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समय पर, सत्य और पारदर्शी सूचना का उपलब्ध होना अनिवार्य है। सूचना के अभाव में नागरिक अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने में असमर्थ रहते हैं। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनहित एवं सामाजिक कल्याण की दृष्टि से ” फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट” के अधीन “फर्स्ट इनफार्मेशन्स डांट कॉम” की स्थापना की गईं है, जो आईटी एक्ट 2000व 2021 का पालन करने के लिए स्वयं से कटिबद्ध है।

” ईस्वर हमारी रक्षा करें “

FirstInformations  @2025. All Rights Reserved.
error: Content is protected !!
Your license hasn’t been activated yet. Activate it now!