• Home  
  • मऊ मे आम आदमी पार्टी ने अस्पतालो को लेकर जांच के नाम खेले गए खेल पर उठाई उंगली
- ईमानदार भ्रष्टाचारी - मऊ

मऊ मे आम आदमी पार्टी ने अस्पतालो को लेकर जांच के नाम खेले गए खेल पर उठाई उंगली

👉 अखबारों ने बांधी आँख पर पट्टी, अब तक हॉस्पिटलो के अबैध पंजीकरण पर नहीं खोली कलम मऊ (एफ आई नेटवर्क)। जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि जनपद मऊ में सरकारी अस्पतालों कि व्यवस्था बेहद खराब है!जनपद के सभी सरकारी अस्पताल चाहे वो महिला हो या अन्य उनमें अधिकतर दवाएं नहीं मिलती है जांच […]

👉 अखबारों ने बांधी आँख पर पट्टी, अब तक हॉस्पिटलो के अबैध पंजीकरण पर नहीं खोली कलम

मऊ (एफ आई नेटवर्क)। जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि जनपद मऊ में सरकारी अस्पतालों कि व्यवस्था बेहद खराब है!जनपद के सभी सरकारी अस्पताल चाहे वो महिला हो या अन्य उनमें अधिकतर दवाएं नहीं मिलती है जांच अधिकतर बाहर से होती है। एक या दो घंटे सिर्फ अल्ट्रासाउंड होता है। हड्डी ऑपरेशन में उपयोग लाने वाली आदि मशीन खराब है।

डॉक्टरों द्वारा दलालों को सहयोग किया जा रहा है जिससे गरीब एवं असहाय जनता परेशान है। रतनपुरा में बिजली काटने पर जनरेटर नहीं चलाया जाता है बहुत इमरजेंसी में उपयोग होता है और अधिकतर Xray, अल्ट्रासाउंड बगल के प्राइवेट बिंदु हॉस्पिटल में होता है जबकि वहां जिसके द्वारा अल्ट्रासाउंड होता है उसके पास रेडियोलॉजिस्ट की डिग्री भी नहीं है और जिसके पास डिग्री है वो महीने में कभी कभी करता है।इसी तरीके से जनपद में अधिकतर अस्पतालों कि स्थिति है।

मऊ जनपद में आम लोगों में यह बात चर्चा में है कि जांच के नाम पर लूट हो रहा है!जांच करने वाले अधिकारी आते है और संरक्षण प्राप्त वाले अस्पतालों को विशेष छूट दिया जा रहा है और अन्य जगह कुछ ले देकर अपना जेब भरते है क्योंकि अभी कुछ दिन पहले जांच में जितने भी अस्पताल बंद हुवे है वो फ़िर दुबारा चालू हो गए है इसलिए जनमानस में संतुष्ट करना जरूरी है।हमलोगों कि यह मांग है कि सरकारी अस्पतालों कि व्यवस्था को बेहतरीन किया जाएं एवं जनपद के हर प्राइवेट अस्पतालों कि जांच किया जाए और मापक के अनुसार नहीं हो उनपर कार्यवाही हो चाहे वो किसी के संरक्षण में हो।

जांच करने वाली टीम पर आम जनता को भरोसा नहीं है इसलिए सत्ता दल के साथ विपक्ष पार्टियों के प्रतिनिधियों को भी साथ में रखा जाएं।हमलोगों की मांगों को नहीं मानने पर हम लोग जन आंदोलन करेंगे।
आज के कार्यक्रम में एके सहाय,विशाल पाण्डेय,मनोज कुमार,जयराम यादव,संजीव सिंह,बिपिन कुमार,शुभम शर्मा,रीता भारती,मोहम्मद असलम,अंकुर यादव आदि साथी उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

सम्पर्क करें:
स्वामी : फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट
के 1-1303 आई आई टी एल निम्बस एक्सप्रेस पार्क व्यू 2 , चाई 5 गौतम बुध नगर , ग्रेटर नोएडा
पिन: २०१३१०

 

Sign Up for Our Newsletter

Phone 1: +91 8090158095,

Phone 2: +91 9506158095 

Email: admin@new.firstinformations.com

फर्स्ट इनफार्मेशन्स.कॉम की उत्पत्ति का कारण ::

“यह सर्वविदित है कि समाज की प्रगति एवं नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समय पर, सत्य और पारदर्शी सूचना का उपलब्ध होना अनिवार्य है। सूचना के अभाव में नागरिक अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने में असमर्थ रहते हैं। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनहित एवं सामाजिक कल्याण की दृष्टि से ” फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट” के अधीन “फर्स्ट इनफार्मेशन्स डांट कॉम” की स्थापना की गईं है, जो आईटी एक्ट 2000व 2021 का पालन करने के लिए स्वयं से कटिबद्ध है।

” ईस्वर हमारी रक्षा करें “

FirstInformations  @2025. All Rights Reserved.
error: Content is protected !!
Your license hasn’t been activated yet. Activate it now!