• Home  
  • सिडनी में विहिप संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों ने वाल्मीकि रामायण का किया मंचन
- फ़िल्मी दुनिया

सिडनी में विहिप संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों ने वाल्मीकि रामायण का किया मंचन

सिडनी, 14 सितंबर । न्यू साउथ वेल्स स्थित विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) संस्कृत विद्यालय के युवा विद्यार्थियों ने भारत की पुरातन शास्त्रीय भाषा यानी संस्कृत में वाल्मीकि रामायण के सभी छह कांडों का मंचन कर इतिहास रच दिया। यह अभूतपूर्व सांस्कृतिक उपलब्धि सिडनी के रीजेंसी फंक्शन सेंटर में विद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह के दौरान हासिल […]

सिडनी, 14 सितंबर । न्यू साउथ वेल्स स्थित विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) संस्कृत विद्यालय के युवा विद्यार्थियों ने भारत की पुरातन शास्त्रीय भाषा यानी संस्कृत में वाल्मीकि रामायण के सभी छह कांडों का मंचन कर इतिहास रच दिया। यह अभूतपूर्व सांस्कृतिक उपलब्धि सिडनी के रीजेंसी फंक्शन सेंटर में विद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह के दौरान हासिल हुई।

भारतीय शास्त्रों, पुराणों एवं धर्म ग्रंथों का धार्मिक, सांस्कृतिक, दार्शनिक और ऐतिहासिक प्रभाव सनातन काल से ही दुनिया भर के देशों में रहा है, लिहाजा आज भी तमाम देशों में इनका समय-समय पर किसी न किसी रूप में प्रदर्शन एवं मंचन होता ही रहता है। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया में न्यू साउथ वेल्स के सिडनी स्थित विहिप संस्कृत विद्यालय के छात्रों चयन किया गया। विद्यालय की प्रत्येक शाखा के विद्यार्थियों को वाल्मीकि रामायण के एक-एक कांड प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी। वाल्मीकि रामायण के इस ऐतिहासिक मंचन में पंद्रह वर्ष से कम आयु के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।

सिडनी के रीजेंसी फंक्शन सेंटर में विद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह के दौरान बच्चों ने वाल्मीकि रामायण का मंचन करके वहां उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी शाखाओं के छात्रों ने इस प्राचीन महाकाव्य के सभी छह कांडों का मंचन संस्कृत भाषा में किया। संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों ने वालमीकि रामायण के जिन छह कांडों का मंचन किया, उनमें बाल कांड – भगवान राम की दिव्य उत्पत्ति और बचपन की कथा, अयोध्या काण्ड – वनवास और पुत्र-कर्तव्य की मार्मिक कथा, अरण्य काण्ड – वन जीवन के कष्ट और सीता का हरण, किष्किन्धा काण्ड – सुग्रीव से मित्रता और हनुमान का पराक्रम, सुन्दर काण्ड – हनुमान की लंका की वीर यात्रा, लंका काण्ड – चरमोत्कर्ष युद्ध और अधर्म पर धर्म की शाश्वत विजय शामिल रहे।

इस अवसर पर स्कूल के अनुभवी समन्वयकों की देखरेख में छात्रों ने प्रामाणिक पारंपरिक वेशभूषा और साज-सज्जा के साथ भाषाई सटीकता के साथ प्रदर्शन किया, जिससे महाकाव्य की सांस्कृतिक भव्यता झलकती है। ऑस्ट्रेलिया सरकार के न्यू साउथ वेल्स शिक्षा विभाग ने संस्कृत सीखने और सांस्कृतिक भागीदारी में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सात छात्रों को सम्मानित किया। विहिप संस्कृत विद्यालय के सात छात्रों को प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए, जिनमें गंभीर शास्त्री को मंत्री पुरस्कार, प्रहर्ष राव को अत्यधिक प्रशंसित पुरस्कार, लक्ष्य प्रदीप को अत्यधिक प्रशंसित पुरस्कार, मनसा चिराग भटनागर को प्रशंसित पुरस्कार, प्रणति बसवनहल्ली प्रशांत को योग्यता पुरस्कार, देविका मिदिगेसी को योग्यता पुरस्कार तथा रचित राज को योग्यता पुरस्कार दिया गया।

विहिप संस्कृत विद्यालय के समन्वयक और विहिप ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय महासचिव अकिला रामरथिनम ने कहा कि यह देखकर बहुत खुशी होती है कि हमारी युवा पीढ़ी हमारी सनातन संस्कृति तथा पुरातन भाषा की महान विरासत को ऑस्ट्रेलिया में भी संरक्षित और प्रसासिरत कर ही है। यह उपलब्धि सांस्कृतिक निरंतरता और भक्ति का एक ज्वलंत उदाहरण है।

न्यू साउथ वेल्स शिक्षा विभाग की ओर से संस्कृत के सामुदायिक भाषा विद्यालय के रूप में मान्यता प्राप्त विहिप संस्कृत विद्यालय, द पॉन्ड्स, कार्लिंगफोर्ड, होमबुश, नुवारा, टूनगैबी और वेतारा में छह केंद्र संचालित करता है। यह संस्था युवाओं में संस्कृत की शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। संसार की विभिन्न भाषाओं के उच्चकोटि के महाकाव्यों में महर्षि वाल्मीकि प्रणीत रामायण का स्थान सर्वोच्च है। वाल्मीकि रामायण में जिस आस्तिकता, धार्मिकता, प्रभुभक्ति, उदात्त एवं दिव्य भावनाओं और उच्च नैतिक आदर्शों का वर्णन मिलता है, वह अन्यत्र दुर्लभ है।————————

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

सम्पर्क करें:
स्वामी : फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट
के 1-1303 आई आई टी एल निम्बस एक्सप्रेस पार्क व्यू 2 , चाई 5 गौतम बुध नगर , ग्रेटर नोएडा
पिन: २०१३१०

 

Sign Up for Our Newsletter

Phone 1: +91 8090158095,

Phone 2: +91 9506158095 

Email: admin@new.firstinformations.com

फर्स्ट इनफार्मेशन्स.कॉम की उत्पत्ति का कारण ::

“यह सर्वविदित है कि समाज की प्रगति एवं नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समय पर, सत्य और पारदर्शी सूचना का उपलब्ध होना अनिवार्य है। सूचना के अभाव में नागरिक अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने में असमर्थ रहते हैं। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनहित एवं सामाजिक कल्याण की दृष्टि से ” फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट” के अधीन “फर्स्ट इनफार्मेशन्स डांट कॉम” की स्थापना की गईं है, जो आईटी एक्ट 2000व 2021 का पालन करने के लिए स्वयं से कटिबद्ध है।

” ईस्वर हमारी रक्षा करें “

FirstInformations  @2025. All Rights Reserved.
error: Content is protected !!
Your license hasn’t been activated yet. Activate it now!